Author: chhattisgarhrajya.in

बस्तर में इमली की चटनी को काफी पसंद किया जाता है l यह चटनी खाने में बहुत स्वादिष्ठ होती है l सुकमा जिले में स्थानीय संसाधनों के उपयोग और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में बस्तर की प्रसिद्ध इमली से तैयार “इमली चटनी” को वन धन विकास केंद्र सुकमा के माध्यम से आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा रहा है। यह उत्पाद स्थानीय वनोपज का मूल्य संवर्धन करने के साथ-साथ बस्तर की पारंपरिक पहचान को राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का प्रयास है।…

Read More

मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख एवं घायलों को ₹50 हजार की सहायता रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायल व्यक्तियों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने…

Read More

मुंबई के ओशिवारा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है, यहां नालंदा सोसायटी में देर शाम अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। राइटर-डायरेक्टर और एक स्ट्रगलिंग मॉडल के फ्लैट को निशाना बनाते हुए अज्ञात हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और देखते ही देखते मौके से फरार हो गया। इमारत की दीवारों पर गोली के निशान इस हैरान कर देने वाली वारदात की गवाही दे रहे हैं। राहत की बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ, हालांकि फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत और सस्पेंस का माहौल बना दिया है। पुलिस अब…

Read More

लातेहार/बीजापुर – झारखंड में छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से लगे लातेहार जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी (बंगलादारा) में बारातियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक और घायल सभी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के करीब 87 लोग ज्ञान गंगा स्कूल की बस में सवार होकर झारखंड के लोध गांव सगाई कार्यक्रम में जा रहे थे। ओरसा घाटी से उतरते…

Read More

बीजापुर – जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना 18 जनवरी को ग्राम कस्तुरीपाड के जंगल क्षेत्र में हुई, जब ग्रामीण लकड़ी लेने जंगल गया हुआ था। अचानक हुए जोरदार धमाके में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। मृतक की पहचान आयता कुहरामी, निवासी कस्तुरीपाड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, माओवादियों ने जंगल क्षेत्र में पहले से प्रेशर आईईडी बिछा रखा था, जिस पर पैर पड़ते ही विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि युवक के…

Read More

राजनांदगांव- अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजनांदगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 16 पेटियां जब्त की हैं, जिसकी कुल मात्रा 147 लीटर और अनुमानित कीमत 12 लाख 22 हजार 96 रुपये बताई गई है। इस मामले में कार सवार एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध शराब बिक्री और तस्करी पर सख्ती के निर्देश पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए थे। इसी के तहत चौकी तुमडीबोड प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की…

Read More

कवर्धा- कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पास रविवार की शाम खून से लथपथ शव मिला. मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में शव लगभग दो दिन पुराना होने की बात सामने आ रही है. मृतक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे निशान मिले हैं, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी…

Read More

एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए बड़ी खबर है। दिग्गज टेक एनालिस्ट जेफ पु ने निवेशकों के लिए जारी एक नोट में इस डिवाइस में क्या-क्या मिल सकता है इसकी जानाकरी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल का यह फोन 2026 में लॉन्च हो सकता है। यह डिवाइस दिखने में काफी हद तक आईपैड मिनी जैसा होगा और इसमें मजबूती के लिए खास लिक्विड मेटल का इस्तेमाल किया जाएगा। इस साल एपल का लॉन्चिंग इवेंट सितंबर में हो सकता है। दो डिस्प्ले और टाइटेनियम बॉडी मिलेगी एनालिस्ट जेफ पु के अनुसार, फोल्डेबल आईफोन में दो…

Read More

नई दिल्ली। चांदी की कीमतों (Silver Prices ने 19 जनवरी को तेजी का नया शिखर छू लिया। एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर का भाव 3 लाख के पार निकल गया है। मजबूत इन्वेस्टर डिमांड और पॉजिटिव ग्लोबल ट्रेंड्स के चलते सोमवार को चांदी की कीमतें बढ़कर पहली बार वायदा कारोबार में 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भाव 13,553 रुपये या 4.71 प्रतिशत बढ़कर 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इन 2 वजहों से उछला चांदी का भाव मार्केट एनालिस्ट्स…

Read More

वेनेजुएला के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की नजरें ग्रीनलैंड पर टिकी हैं। ट्रंप आए दिन ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी देते हैं। अब उन्होंने ग्रीनलैंड से रूसी खतरे को हटाने का संकल्प ले लिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि डेनमार्क काफी समय से रूस के खतरे को ग्रीनलैंड से दूर करने की कोशिश कर रहा है। अब समय आ गया है। इस कोशिश को सफल किया जाएगा। ट्रंप ने क्या कहा? ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, “नाटो पिछले 20 साल से डेनमार्क से कह रहा है कि उसे रूसी…

Read More