जयपुर: आईटी कंपनी के सीईओ गैंगरेप केस और मुंबई से इवेंट के बहाने युवती को बुलाकर सामूहिक बलात्कार करने की घटना के जख्म झेल रहे उदयपुर शहर को एक और घटनाक्रम ने शर्मसार कर दिया है। अब यहां उदयपुर में भारत घूमने आई ऑस्ट्रेलिया की एक युवती से छेड़छाड़ का मामला खुला है। जानकारी मिली है कि युवती एक ऑटो में सवार होकर शहर के सुखाड़िया सर्कल इलाके स्थित एक बार में गई थी। बताया जा रहा है कि यहां ऑटो चालक ने उसके साथ बदसलूकी की। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
Author: chhattisgarhrajya.in
उत्तर प्रदेश – बाराबंकी जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां एक टीचर ने स्कूल में प्रिंसिपल रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला बाराबंकी जिले के हरख विकासखंड स्थित कंपोजिट विद्यालय उदवापुर का है. शनिवार को हुई इस घटना से आसपास के लोग खौफ में है. सवाल यही है कि महिला टीचर ने आखिर स्कूल में जान क्यों दी. मामला आखिर है क्या. मृतका टीचर विद्यालय में सहायक अध्यापिका थी. घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. महिला टीचर ने स्कूल में लगाई फांसी आसपास के गांव वालों को…
छत्तीसगढ़ में अंडरपास और सर्विस रोड निर्माण के लिए टेंडर जारी, संरचनात्मक सुधार कार्य प्रगति पर रायपुर: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया—एनएचएआई) द्वारा चिन्हांकित ब्लैकस्पॉट्स पर सुधार कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, अंडरपास और सर्विस रोड निर्माण से संबंधित परियोजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और निर्माण से जुड़ी औपचारिकताएं प्रगति पर हैं।एनएचएआई द्वारा सड़क सुरक्षा उपायों के तहत विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग खंडों पर रंबल स्ट्रिप्स, क्रैश बैरियर्स, सोलर ब्लिंकर, हाई-मास्ट लाइट्स तथा…
आर्टिकल – भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ की एक बड़ी आबादी अपनी आजीविका के लिए सीधे तौर पर खेती पर निर्भर है।देश की बढ़ती खाद्य माँग को पूरा करने के उद्देश्य से पिछले कई दशकों से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग निरंतर बढ़ाया गया है।शुरुआती दौर में इन उर्वरकों ने उत्पादन बढ़ाने में निश्चित रूप से मदद की, लेकिन आज इनके अंधाधुंध और अनियंत्रित उपयोग के कारण कृषि, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर संकट मंडराने लगा है।उर्वरकों की खपत के भयावह आंकड़ेदेश में रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग का अंदाज़ा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि…
नीमच। कोरोना महामारी की भयावह यादों के बीच मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बार फिर डराने वाली तस्वीर सामने आई है। जिले के मनासा कस्बे में गुलियन-बेरी सिंड्रोम (GBS) तेजी से फैल रहा है। अब तक इस गंभीर बीमारी से 2 नाबालिग बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 15 मरीज बच्चे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। शुक्रवार रात 4 नए मामलों के सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 13 से बढ़कर 17 हो गई। सबसे ज्यादा प्रभावित 4 से 17 वर्ष की आयु…
नेशनल डेस्क : सोने और चांदी दोनों धातुओं में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह के दौरान कीमतों में अच्छी तेजी दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अनिश्चित माहौल को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड से जुड़े फैसले का विरोध करने वाले देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है, जिसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। अनिश्चित हालात में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं और इसी वजह से सोना-चांदी…
ब्रुसेल्स। ग्रीनलैंड मामले में अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईयू ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत रोक दी है। ईयू ने यह कदम डेनमार्क और संघ के कई देशों पर अमेरिका द्वारा आयात शुल्क लगाने की चेतावनी के बाद उठाया है। ईयू के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ये आयात शुल्क संघ और अमेरिका के संबंधों को नुकसान पहुँचा सकते हैं। साथ ही, उन्होंने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के प्रति अपना पूर्ण समर्थन दोहराते हुए इस बात पर जोर दिया कि संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता ऐसे सिद्धांत हैं जिन पर…
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 18 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी बवाल भी देखने को मिला। यहां तक कि दोनों टीमों के कप्तानों ने टॉस के वक्त हाथ भी नहीं मिलाया। इस पर अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हाल ही में अंडर-19 विश्व कप के एक मैच के दौरान भारतीय कप्तान के साथ हाथ न मिलाने को लेकर सफाई दी है। यह घटना तब हुई जब बांग्लादेश के नियमित कप्तान बीमार होने के कारण टॉस के लिए नहीं आ सके और…
मौनी अमावस्या 2026: अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. एक वर्ष में 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं, यानी हर महीने एक अमावस्या आती है. माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है. इस दिन मौन धारण कर स्नान, दान और अन्य धार्मिक कार्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है.यह दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है. यदि आप भी भगवान श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस दिन पूजा के साथ भगवान नारायण के 108 नामों का जाप अवश्य करें. भगवान…
Smartphones Under 20000: 20 हजार रुपये से कम वाले स्मार्टफोन्स को चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस सेगमेंट में कई सारे मॉडल्स आते हैं. अगर आप भी इसी रेंज में कोई बढ़िया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपकी ये परेशानी थोड़ी हम कम कर देते हैं. आपके लिए हमने 20 हजार से कम कीमत वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट तैयार की है. आइए एक नजर डालते हैं. Oppo K13 5G Oppo के इस मॉडल में आपको पीछे की तरफ 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिल जाता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के…
