मध्यप्रदेश- नए साल का जश्न शुरु हो चुका है। लोग धर्मस्थलों में जाकर अपने आराध्योें के दर्शन पूजन कर रहे हैं, पिकनिक स्पाट पर दिन गुजार रहे हैं और जंगलों की सैर कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी टूरिस्ट स्थलों पर जबर्दस्त गहमागहमी है। खासतौर पर यहां के टाइगर रिजर्व में टूरिस्टों की भीड़ लग रही है। कुछ आपराधिक तत्व इस माहौल का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं। टूरिस्टों के साथ बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। प्रदेश के टाइगर रिजर्व में सफारी टिकटों की बुकिंग के लिए केवल MPOnline ही अधिकृत है लेकिन कुछ मिलते जुलते…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर- छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े लाखों हितग्राहियों की पहचान अब भी अधूरी है। राज्य में पंजीकृत 2.73 करोड़ राशन सदस्यों में से करीब 30.32 लाख लोगों का ई-केवायसी अब तक नहीं हो पाया है, जिसे लेकर सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। राज्य में वर्तमान में 82.18 लाख राशन कार्ड प्रचलित हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर वास्तविक लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ई-केवायसी अभियान लगातार जारी है। अब तक 2.30 करोड़ सदस्यों (85 प्रतिशत) का ई-केवायसी पूरा किया जा चुका है। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश की सभी शासकीय…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कॉरिडोर का करेंगे भूमिपूजन स्वदेश दर्शन योजना में कॉरिडोर निर्माण के लिए 146 करोड़ रूपए की मिली है मंजूरी पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं का होगा विकास मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कबीरधाम जिले के भोरमदेव कॉरिडोर का 01 जनवरी को भूमिपूजन करेंगे। इस कॉरिडोर के लिए केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत 146 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है। इसके अंतर्गत ऐतिहासिक और धार्मिक केंद्र भोरमदेव मंदिर परिसर…
गुरुग्राम में दोस्तों के साथ पार्टी करने गई 25 साल की एयर इंडिया की एयर होस्टेस सिमरन डडवाल की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पंजाब के मोहाली की रहने वाली सिमरन शनिवार रात को एक पार्टी के लिए अपनी दोस्त के घर गई थी। जहां रविवार सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया है और विसरा सैंपल एनालिसिस के लिए FSL भेज दिए हैं। आगे की जांच चल रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। दोस्त के…
हिमाचल प्रदेश नए साल के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों मनाली, डलहौज़ी, धर्मशाला, शिमला और लाहौल-स्पीति में पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है. हालांकि अब तक अधिकांश हिल स्टेशनों पर बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन लाहौल-स्पीति में बीच-बीच में बर्फ गिर रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि नए साल पर प्रदेश में जमकर बर्फबारी हो सकती है, जिससे जश्न का मज़ा और बढ़ जाएगा. पिछले साल क्रिसमस पर 15,000 और नए साल पर 25,000 गाड़ियां लाहौल-स्पीति पहुंची थीं. इस बार आंकड़े दोगुने से भी ज्यादा हो सकते हैं. क्रिसमस पर…
बस्तर की लोक-संस्कृति का महोत्सव मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ के जनजातीय बहुल बस्तर संभाग की लोक-संस्कृति, परंपरा और विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए बस्तर पंडुम 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरु कर दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2026 में “बस्तर पंडुम 2026” का आयोजन जनपद, जिला एवं संभाग स्तर पर प्रतियोगात्मक स्वरूप में किया जाएगा। यह आयोजन बस्तर अंचल की लोककला, शिल्प, नृत्य, गीत-संगीत, पारंपरिक व्यंजन, बोली-भाषा, वेश-भूषा, आभूषण, वाद्य यंत्र, नाट्य एवं जनजातीय जीवन-पद्धति के संरक्षण और संवर्धन का एक भव्य मंच बनेगा। राज्य शासन ने…
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्ज में फंसी वोडाफोन-आइडिया के लिए राहत पैकेज को बुधवार को मंजूरी दे दी। इसके तहत 87,695 करोड़ रुपये के समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये के भुगतान से राहत दी गयी है। कंपनी को यह बकाया अब वित्त वर्ष 2031-32 से वित्त वर्ष 2040-41 तक देना होगा। इस बीच कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 15.01% गिरकर ₹10.25 रुपये तक आ गया। सूत्रों ने बताया कि दूरसंचार विभाग कटौती सत्यापन दिशानिर्देशों और लेखापरीक्षा रिपोर्ट के आधार पर रोके गए एजीआर बकाया का पुनर्मूल्यांकन भी करेगा। इस बारे में सरकार…
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेमियन मार्टिन को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वह मेनिनजाइटिस बीमारी से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेमियन मार्टिन को गंभीर हालत में ब्रिस्बेन के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। आस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट खेल चुके मार्टन मेनिनजाइटिस जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं और उन्हें इंड्यूस्ड कोमा में रखा गया है। 26 दिसंबर को अचानक उनकी तबयीत बिगड़ी थी, जिसके बाद आनन-फाइनन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और मार्टिन के करीबी दोस्त एडम गिलक्रिस्ट ने उनकी बामारी के बारे में बताया। गिलक्रिस्ट ने मार्टिन की परिवार की ओर से दुनिया को बताया कि उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 54 साल के मार्टिन ऑस्ट्रेलिया के दो वर्ल्ड कप (1999 और 2003) जीत का हिस्सा रह चुके हैं। मार्टिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट खेले और 2003 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था. मार्टिन ने 46.37 की औसत से 4,406 टेस्ट रन बनाए, जिसमें 13 शतक और 165 का टॉप स्कोर शामिल है. मार्टिन ने 208 वनडे में 5,346 रन भी बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 144* था और 2003 वर्ल्ड कप फाइनल जीत में उन्होंने 88* रनों की अहम पारी खेली थी. डेमियन मार्टिन 1999 और 2003…
उत्तराखंड – मंगलवार देर रात पिपलकोटी में टीएचडीसी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन साइट पर शिफ्ट बदलने के दौरान हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुरंग के अंदर मजदूरों और सामान को ले जाने वाली दो लोकोमोटिव ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिससे बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि देर शाम हुए इस हादसे के समय मजदूरों को ले जा रही ट्रेन में कुल 109 लोग सवार थे और उनमें से करीब 60 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल सभी लोगों को बचा लिया गया है और सभी…
अंबिकापुर । नए साल की तैयारी के बीच अवैध शराब की सप्लाई रोकने के लिए आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में अंबिकापुर के कांतिप्रकाशपुर क्षेत्र में की गई कार्रवाई में हरियाणा से लाई गई 300 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।कार्रवाई के दौरान मौके से आरोपी सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नए साल के मौके पर शहर में बड़ी मात्रा में हरियाणा की शराब खपाने की योजना बना रहा था। आबकारी विभाग के अनुसार सौरभ सिंह पहले…
