Author: chhattisgarhrajya.in

मैदुगुरी । नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम मगरीब की नमाज के दौरान एक मस्जिद में भीषण बम विस्फोट हो गया। इस ब्लास्ट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। बोर्नो राज्य पुलिस कमांड के प्रवक्ता नाहूम दासो ने बयान में कहा कि प्रारंभिक जांच से यह आत्मघाती बम विस्फोट प्रतीत होता है, क्योंकि घटनास्थल से संदिग्ध आत्मघाती जैकेट के टुकड़े बरामद हुए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए गए हैं। घटना के सटीक कारण…

Read More

कर्नाटक । चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां NH-48 पर लॉरी ने प्राइवेट बस में टक्कर मार दी गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। हादसे में बस में सवार 12 यात्री जिंदा जल गए, जबकि 20 लोग घायल हैं। घायलों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राइवेट बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी। बताया जा रहा है कि हिरियूर से बेंगलुरु जा रही लॉरी के ड्राइवर ने लापरवाही से डिवाइडर पार किया। इसी दौरान बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही स्लीपर बस से टक्कर हो गई। इसके बाद आग इतनी…

Read More

भुवनेश्वर। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनु गर्ग को ओडिशा की नई मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह नए वर्ष से राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पद का कार्यभार संभालेंगी।इसी के साथ वह ओडिशा के मुख्य सचिव नियुक्ति पाने वाली पहली महिला आईएएस अधिकारी बन गई हैं। वर्ष 1991 बैच की आईएएस अधिकारी अनु गर्ग वर्तमान मुख्य सचिव मनोज आहूजा का स्थान लेंगी, जिनका कार्यकाल आगामी 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कौन हैं अनु गर्ग? अनु गर्ग ओडिशा प्रशासन की अनुभवी और भरोसेमंद अधिकारियों में गिनी…

Read More

राज्य में 12 हजार हेक्टयेर में फूल की खेती दो साल में बढ़ा 3405 हेक्टेयर रकबा छत्तीसगढ़ के खेतों में अब धान की फसल के साथ-साथ खुशबू और रंग भी लहलहाने लगे हैं। परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए प्रदेश के किसान तेजी से पुष्प खेती की ओर रुख कर रहे हैं। बीते ढाई वर्षों में राज्य में फूलों की खेती का रकबा 3405 हेक्टेयर बढ़ा है और उत्पादन 35 हजार 866 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। यह बदलाव न सिर्फ खेती के स्वरूप को बदल रहा है, बल्कि किसानों की आमदनी में भी नई खुशहाली घोल रहा है।राज्य…

Read More

नई दिल्ली । क्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे। यहां वह ईसाई समुदाय के साथ प्रार्थना में शामिल हुए। इसमें दिल्ली और उत्तर भारत के ईसाई समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, दिल्ली के बिशप रेव्ह डॉ. पॉल स्वरूप ने पीएम मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की। पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली में कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना में हिस्सा लिया। इस प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका। क्रिसमस की…

Read More

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने क्रिसमस पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, करुणा, त्याग और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि क्रिसमस का यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति लेकर आए तथा सभी के प्रयासों से छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

Read More

आईआईएम कोझिकोड ने CAT 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. देश के 21 आईआईएम के साथ सैकड़ों टॉप एमबीए कॉलेज कैट स्कोर का इस्तेमाल एमिशन के लिए करते हैं. सभी कॉलेज अपनी-अपनी कटऑफ जारी करते हैं. उम्मीदवारों को उनके पर्सेंटाइल के आधार पर WAT और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. कैट 2025 परीक्षा 30 नवंबर को देश भर के कई टेस्ट सेंटर्स पर तीन स्लॉट में आयोजित की गई थी. रिजल्ट में सेक्शन वाइज स्केल्ड स्कोर, ओवरऑल ल्ड स्कोर और संबंधित पर्सेंटाइल दिए गए हैं. ये स्कोर…

Read More

अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ से अपना स्टारडम पहले से भी ज्यादा बड़ा कर लिया है. मेकर्स भी उनके स्टारडम को ध्यान में रखते हुए मेगाबजट फिल्म बनाने को तैयार हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू की आने वाली फिल्म अब तक के सबसे बड़े लेवेल पर बनाई जाएगी. इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और मशहूर फिल्ममेकर त्रिविक्रम श्रीनिवास एक पौराणिक एपिक स्टोरी के लिए फिर से साथ काम कर रहे हैं. यह अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की साथ में चौथी फिल्म होगी. इस प्रोजेक्ट की कहानी…

Read More

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही कन्वर्जन की घटनाओं के विरोध में 24 अक्टूबर को सर्व समाज द्वारा बुलाए गए महाबंद का व्यापक असर हुआ है. दवाओं, राशन, पेट्रोल, आवश्यक वस्तुओं के प्रतिष्ठान छोड़कर सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। समाज के हर वर्ग ने स्वस्फूर्त कन्वर्जन के विरुद्ध सर्व समाज के आह्वान पर अपना आक्रोश शांतिपूर्ण बंद के जरिए व्यक्त किया. प्रदेश के प्रत्येक गांव, कस्बे, तहसील एवं जिला मुख्यालय में बंद का अभूतपूर्व असर देखने को मिला. तहसील एवं जिला मुख्यालय में सर्व समाज एवं स्थानीय लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नाम स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन…

Read More

किराना दुकान से ट्रैक्टर तक का सफर 5 लाख तक पहुँची सालाना आय जिला नारायणपुर के विकासखण्ड ओरछा अंतर्गत ग्राम कुरूषनार की निवासी शांति दुग्गा आज ग्रामीण आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान बन चुकी हैं। रोशनी स्व सहायता समूह की सक्रिय सदस्य और प्रतीज्ञा ग्राम संगठन से जुड़ी शांति दुग्गा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बिहान योजना के माध्यम से न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।शांति दुग्गा 19 अगस्त 2019 को स्व सहायता समूह से जुड़ीं। इससे पहले उनके परिवार की आजीविका कृषि कार्य…

Read More