आरा: बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा. आरा से सासाराम जा रही पैसेंजर ट्रेन और एक ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का इंजन ट्रेन के इंजन में फंस गया और ट्रेन उसे करीब 500 मीटर तक घसीटते ले गई. जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पैसेंजर ट्रेन (संख्या: 63369) अपने निर्धारित समय पर आरा से सासाराम के लिए रवाना हुई थी. जैसे ही ट्रेन पटना-मुगलसराय रेलखंड के बीच उदवंतनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, वहां से गुजर रहा एक ट्रैक्टर उसकी चपेट में आ गया.…
Author: chhattisgarhrajya.in
मुंबई । रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ ने सोमवार तक 560 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘एनिमल’ के बॉक्स ऑफिस पर हुई आय को पीछे छोड़ दिया है और यह भारत में 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार रविवार तक, ‘धुंरधर’ फिल्म ने अनुमानित 555.75 करोड़ रुपये कमाए और रणबीर कपूर-अभिनीत ‘एनिमल’ (553.87 करोड़ रुपये) को शीर्ष 10 की सूची में 10वें स्थान से हटा दिया. ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक सबसे अधिक कमाई करने में 1234.1 करोड़ रुपये के…
आर्टिकल भारत–न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की व्यापार कूटनीति में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम को प्रतिबिंबित करता है – यह रोजगार सृजन को तेज करता है, निवेश को बढ़ावा देता है और भारत के छोटे व्यवसायों, छात्रों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए परिवर्तनकारी अवसरों के द्वार खोलता है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम क्रिस्टोफर लक्सन द्वारा संयुक्त रूप से घोषित यह समझौता, मोदी सरकार किया गया सातवां एफटीए है और 2025 का तीसरा प्रमुख व्यापार समझौता है, जो ब्रिटेन और ओमान के साथ हुए ऐतिहासिक, लाभकारी समझौतों के बाद हुआ है। महत्वपूर्ण बात यह…
मेष आज किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आप अपने बिज़नेस में अच्छा कर सकते हैं, जिससे आपको पैसे का भी फ़ायदा होगा. पोस्ट से कोई चिट्ठी पूरे परिवार के लिए खुशखबरी ला सकती है. अचानक रोमांटिक झुकाव. शॉर्ट-टर्म प्रोग्राम में एनरोल करें जो आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और स्किल सीखने में मदद करेंगे. आज आप पूरा दिन अकेले एक कमरे में बैठकर किताब पढ़ सकते हैं. साथ में दिन बिताने का यह आपका सबसे अच्छा आइडिया होगा. अगर आप लंबे समय से खुद को शापित महसूस कर रहे थे, तो आज वह दिन है जब आप खुद को धन्य महसूस…
हर साल ईसा मसीह के जन्म की याद में क्रिसमस मनाया जाता है. क्रिश्चियन धर्म को मानने वाले लोग इस दिन चर्च जाते हैं और वहां प्रार्थना करते हैं. ईसाइयों के लिए क्रिसमस कैलेंडर के सबसे महत्वपूर्ण समयों में से एक है। यह धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को अरबों लोगों द्वारा मनाया जाता है. खासतौर पर युवाओं में इसे लेकर काफी क्रेज होता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया के किन देशों में क्रिसमस का त्योहार मनाने पर पाबंदी है और इसका कारण क्या है. नॉर्थ कोरिया में क्रिसमस पर पाबंदी किम जोंग उन के…
सर्दियों के मौसम में जोड़ों, खासकर घुटनों के दर्द की समस्या आम हो जाती है। ठंड के कारण अकड़न, सूजन और चलने-फिरने में परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में दवाओं पर निर्भर रहने की बजाय कुछ खास योगासन रोजाना अभ्यास में शामिल किए जाएं, तो जोड़ों को मजबूती मिलती है और दर्द से राहत महसूस होती है। ये योग पोज न सिर्फ लचीलापन बढ़ाते हैं, बल्कि सर्दियों में जोड़ों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में भी मददगार साबित होते हैं। पवनमुक्तासन यह आसन जोड़ों में जमा अकड़न को कम करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।इसे करने के लिए पीठ…
यूपी के अलीगढ़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जिसने लोगों को हैरान-परेशान कर दिया। अलीगढ़ में एक युवक को कुत्ते ने काट, जिसके बाद उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे चारपाई में बांधना पड़ा। बता दें कि अलीगढ़ जिले के खैर तहसील में 23 साल के युवक रामकुमार उर्फ रामू को 20 दिसंबर 2025 की शाम एक आवारा कुत्ते ने पैर में काट लिया। शुरुआत में घाव सामान्य लगा, लेकिन कुछ ही घंटों बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई और रेबीज जैसे गंभीर लक्षण दिखने लगे। कुत्ते के काटने के बाद रामकुमार घर लौट आया और घाव धो लिया।…
पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की सहायता, पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक गृह ग्राम लाने की व्यवस्था केरल के पलक्कड़ जिले में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर श्री रामनारायण बघेल, निवासी ग्राम करही, तहसील हसौद, जिला सक्ती, के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी निर्दोष नागरिक के साथ इस प्रकार की हिंसा सभ्य समाज के मूल्यों के विपरीत है और मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवार के…
मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार दृढ़संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर -मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का पहला वर्ष ‘विश्वास वर्ष’ के रूप में समर्पित किया गया था, जिसमें शासन और जनता के बीच विश्वास की पुनर्स्थापना का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ। लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए सरकार ने पारदर्शिता, संवेदनशीलता और संवाद के माध्यम से जनता का भरोसा फिर से अर्जित किया। उन्होंने कहा कि सेवा का दूसरा वर्ष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्रदेश के आधारभूत…
निरंतर सेवा, निरंतर विकास का सशक्त मॉडल है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री हर वर्ग तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर-चांपा जिले के खोखराभाठा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंच से प्रदेश की उपलब्धियों, जनकल्याण और भविष्य की दिशा पर स्पष्ट संदेश दिया। वंदे मातरम और राज्यगीत के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में जनविश्वास, गौरव और निर्माण के संकल्प को दोहराया गया। केंद्रीय मंत्री श्री…
