Author: chhattisgarhrajya.in

मेष- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसमें आप डील बिल्कुल ना दें। आप किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अपने गृहस्थ जीवन पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। वृषभ- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।…

Read More

रायपुर 17 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नगरीय ठोस अपशिष्ट से कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण, गेल इंडिया लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम और प्रदेश के 6 नगर निगमों के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय एमओयू संपन्न होने के अवसर पर यह बात कही। मुख्यमंत्री ने सभी संस्थाओं को इस विशेष एमओयू के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि यह कदम स्वच्छता, ऊर्जा उत्पादन और सतत विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को एक…

Read More

ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की नोटिस रायपुर, 17 जनवरी 2025। आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी और प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को सहन नहीं किया जाएगा। सुशासन के मद्देनजर शासकीय कार्यो में अनियमितता पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई हो रही है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता श्री सी. के. ठाकुर और सहायक अभियंता श्री नीरज ठाकुर को निर्माण कार्य…

Read More

रायपुर, 17 जनवरी 2025। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे प्रदेश के तीन जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री विजेन्द्र कुमार (मोबाइल नम्बर +91-9939234345 एवं +91-8709213282) 21 जनवरी को गरियाबंद जिले में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। श्री नुरुल एन. इशरत (मोबाइल नम्बर…

Read More

सक्ती, 17 जनवरी 2025। सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में विगत दिवस नंदेली भाठा मैदान सक्ती में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत कुल 120 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे l छतीसगढ़ शासन के इस महती योजना के तहत सक्ती जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा, जैजैपुर, मालखरौदा और सक्ती के प्रति परियोजना अंतर्गत 30-30 जोडो का लक्ष्य के अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न किया गया। सक्ती जिले के नंदेली भाठा मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद…

Read More

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 17 जनवरी 2025। नवगठित जीपीएम जिला प्राकृतिक मनोरम दृश्यों से भरा-पूरा जिला है। ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों से विद्यमान जिले में प्रकृति की गोद में स्थित गगनई जलाशय में पर्यटक नौकायन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। जिला मुख्यालय गौरेला से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गंगनई जलाशय (नेचर कैंप) प्रकृति प्रेमियों के लिए खास जगहों में से एक है। यहां पर्यटकों के ठहरने और खाने-पीने के साथ ही मनोरंजन के लिए नौका विहार की सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने…

Read More

रायपुर, 17 जनवरी 2025। खुद के पक्के घर में निश्चिंत होकर कौन नहीं रहना चाहता। यह सभी का एक बड़ा सपना होता है, जिसे पूरा करने के लिये हर व्यक्ति जी जान से मेहनत करता है। सोनी बाई भी पक्के घर का सपना दिल में लिए जी रही थी। सोनी बाई की किस्मत रंग लाई और अब उसे प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का घर मिल गया है। पक्का घर पाकर वे बेहद प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए कृतसंकल्पित है। यह योजना…

Read More

महासमुंद 17 जनवरी 2025। राज्य शासन के समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य के अंतर्गत उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण में लापरवाही और कदाचरण के आरोप में श्री एस.के. डे, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्रभारी सहकारिता विस्तार अधिकारी, विकासखंड पिथौरा, जिला महासमुंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा के माध्यम से प्रेषित प्रतिवेदन के अनुसार संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत की गई है।…

Read More

महासमुंद 17 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह मिनी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच की व्यवस्था, बेरिकेटिंग और मैदान की स्थिति का विस्तार से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय तरीके से आयोजित करने समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच की सजावट और आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की…

Read More

रायपुर 17 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार 19 जनवरी, 2025 को पूर्वान्ह् 11.30 बजे से कैबिनेट की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है।

Read More