Author: chhattisgarhrajya.in

पत्रकारों की लेखनी केवल सूचना का माध्यम ही नहीं, पर्यटन को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त साधन भी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री रायपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजस्थान के अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण से लौटने के उपरांत छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के दल ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पत्रकारों ने 15 से 20 दिसम्बर तक राजस्थान भ्रमण के दौरान वहां की विधायिका, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा पर्यटन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री श्री…

Read More

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार संकल्पित – मुख्यमंत्री रायपुर – श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की विकास यात्रा, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के गठन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि छालीवुड…

Read More

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण गरीबों, श्रमिकों और मेहनतकश मजदूर वर्ग के जीवन में भरोसा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की सशक्त व्यवस्था है। यह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समय पर काम, पूरा पारिश्रमिक और पारदर्शी व्यवस्था पहुँचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि रोजगार प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न्यूनतम हो और श्रमिकों को उनके अधिकारों से वंचित न किया जा सके। मजदूरी…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन रायपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर को जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों तथा राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। जनादेश परब के अवसर पर जांजगीर के पुलिस लाईन में आयोजित की जा रही विशाल आमसभा को…

Read More

*छत्तीसगढ़ राज्य से 209 प्रतिनिधि शामिल अयोध्या धाम।भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ का चतुर्थ अखिल भारतीय दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 21 एवं 22 दिसंबर 2025 को प्रेमकुंज गार्डन, देवकाली बाईपास, राष्ट्रीय राजमार्ग–28, अयोध्या धाम (उत्तर प्रदेश) में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में प्रारंभ हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सतीश सिकरवार, विधायक, ग्वालियर (मध्यप्रदेश) द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। यह जानकारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री वीरेन्द्र नामदेव द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई।उन्होंने बताया कि अधिवेशन में देश के 22 राज्यों से लगभग एक हजार से अधिक पेंशनर प्रतिनिधि भाग ले…

Read More

परियोजना प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देते हुए, राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन–एनटीपीसी) सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी–सीएसआर) के अंतर्गत लगभग ₹6.25 करोड़ की लागत से किए जा रहे विकास कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन कार्यक्रम ग्राम पंचायत कर्रा में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पूर्ण हो चुके ₹4.53 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया, जबकि लगभग ₹1.72 करोड़ की लागत से प्रस्तावित नए विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। उद्घाटन एवं भूमिपूजन माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा सांसद, बिलासपुर, श्री…

Read More

आगरा. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य के छोटे भाई शूज कारोबारी उमेश कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि वे जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे हुए थे. इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वे गिर पड़े. इसकी खबर लगते ही अस्पताल में खलबली मच गई. डॉक्टर्स दौड़कर उनके पास पहुंचे. करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर दिया गया. लेकिन इसके बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. बताया जा रहा है कि पेट दर्द की शिकायत के चलते उमेश इलाज कराने जिला अस्पताल आए थे.…

Read More

मेघालय – राजा रघुवंशी हत्याकांड की मास्टरमाइंड पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय के शिलांग कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने सोनम की जमानत याचिका रद्द कर दी। सोनम पर इस साल मई महीने में मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति और राजा रघुवंशी की हत्या कराने का आरोप है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, मेघायलय पुलिस द्वारा इस मामले में दायर की गई 700 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट में दावा किया गया है कि राजा की हत्या सोनम और उसके कथित प्रेमी राज सिंह कुशवाहा ने मिलकर प्लान की थी। चार्जशीट में भाड़े पर बुलाए गए…

Read More

आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर हरियाणा के झज्जर क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र झज्जर में ही था और इसकी गहराई धरती के अंदर लगभग 10 किलोमीटर बताई जा रही है फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह झटका हल्का होने के कारण बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। हरियाणा का झज्जर-रोहतक क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से सक्रिय जोन में आता है। यहां समय-समय पर छोटे-मोटे झटके आते रहते हैं, जो हिमालयी प्लेटों की…

Read More

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिसे देखकर हर किसी को हैरानी हो रही है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि वर्ल्ड कप के लिए ऐसी टीम चुनी जाएगी। भारतीय टीम के स्टार प्लेयर शुभमन गिल और जितेश शर्मा को वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया है, लेकिन एक प्लेयर ऐसा है जिसे सीधे 2 सालों के बाद टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है। यह प्लेयर कोई और नहीं बल्कि ईशान किशन हैं। काफी लंबे…

Read More