Author: chhattisgarhrajya.in

राजनांदगांव । जिले के चिचोला चौकी क्षेत्र के महाराजपुर स्थित श्री जय गुरुदेव राइस मिल में शनिवार शाम जो हुआ, उसने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी. राइस मिल परिसर में बनी करीब 75 क्विंटल वजनी चिमनी अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ी. पल भर में कामकाज का माहौल चीख-पुकार और भगदड़ में बदल गया. हादसे के वक्त चिमनी के आसपास 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे. शाम लगभग 4:30 बजे हुए इस भीषण हादसे में मोतीपुर निवासी मुकेश कुमार कंवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. चिमनी के मलबे ने उसे संभलने तक का…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रख्यात साहित्यकार एवं महान समाज सुधारक पंडित सुंदरलाल शर्मा की 21 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा जी छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े ऐसे युगद्रष्टा महापुरुष थे, जिन्होंने किसानों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।सामाजिक सुधार के क्षेत्र में भी उनका योगदान अतुलनीय रहा। उन्होंने अंधविश्वास, छुआछूत, सामाजिक रूढ़ियों और कुरीतियों के विरुद्ध निरंतर संघर्ष करते हुए समाज को समानता, सद्भाव और मानवता के पथ पर आगे बढ़ाया। उनके…

Read More

भोपालवासियों को अब मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि जल्द ही ये व्यवस्था ऑनलाइन होने जा रही है। इस संबंध में हुई टीएल की बैठक में निगमायुक्त संस्कृति जैन ने नागरिक सेवाओं को सरल और पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया। शहर के नागरिक निगम की वेबसाइट पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वार्ड में पदस्थ निगम कर्मचारी अपलोड किए गए दस्तावेजों के आधार पर मौके पर पंचनामा तैयार कर दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही संबंधित व्यक्ति अपना डिजिटल मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड कर…

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला से सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है. मामला कालका से शिमला तक पहाड़ों से गुज़रते हुए एक शानदार और ऐतिहासिक सफर कराने वाली टॉय ट्रेन से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि शिमला घूमने पहुंचे कुछ पर्यटक इस टॉय ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे थे. अगर ये लोग स्टेशन पर उतरते तो फंस जाते. बिना टिकट यात्रा कर रहे ये पर्यटक अगर रेलवे स्टेशन पर उतरते तो उनको टिकट दिखाना पड़ता, जो कि उनके पास था ही नहीं. इससे तो वह फंस जाते और उनको जुर्माना भी देना…

Read More

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. बता दें कि अदाणी समूह द्वारा संचालित गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा रहा है, ताकि गुवाहाटी को पूर्वोत्तर भारत का प्रमुख विमानन केंद्र और दक्षिणपूर्व एशिया का प्रवेश द्वार बनाया जा सके. नए टर्मिनल की खासियत जानें पीएम मोदी ने इस दौरान नए टर्मिनल का निरीक्षण भी किया. नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल-2 भवन की क्षमता हर साल करीब 1 करोड़ 31 लाख यात्रियों को संभालने की है. इस टर्मिनल को बनाने में करीब 5,000 करोड़ रुपये…

Read More

दिल्ली – जंतर मंतर में हुए धरना प्रदर्शन मामले में कांग्रेस नेत्री अलका लांबा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इस मामले की गंभीरता देखते हुए दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ महिला आरक्षण प्रदर्शन केस में आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अलका लांबा के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता है। अलका लांबा पर पुलिसकर्मियों को धक्का देने, बैरिकेड्स तोड़ने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने जैसे गंभीर आरोप हैं। इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अश्वनी पंवार की…

Read More

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से शनिवार को भी पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, 34 वर्षीय अनमोल अंबानी के बयान धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शुक्रवार को पहली बार दर्ज किए गए थे और शनिवार को भी पूछताछ जारी रही। रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह ने इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की जांच येस बैंक से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि बैंक का 31 मार्च 2017 तक रिलायंस…

Read More

रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से रायपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे की ओर से एक महत्वपूर्ण स्वीकृति मिली है। रेलवे बोर्ड ने हथबंध एवं बैकुंठ स्टेशनों के बीच 17.24 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस अहम परियोजना की स्वीकृति पर रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेलवे बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त किया है। सांसद बृजमोहन ने इस विषय को रेल मंत्री से भेंट के दौरान प्रमुखता से उठाया था तथा रेलवे की समीक्षा बैठकों में…

Read More

नई दिल्ली:आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है. आरजेडी चीफ का ये ऑपरेशन नई दिल्ली में हुआ है. लालू यादव के बायीं आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया है. गौरतलब है कि लालू यादव का किडनी भी ट्रांसप्लांट हो चुका है. आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है. ऑपरेशन के दौरान उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती उनके साथ थीं. सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन के आराम के बाद उनकी आखों पर लगी पट्टी हट जाएगी. गौरतलब है कि लालू यादव का 2022 में सिंगापुर में किडनी भी ट्रांसप्लांट…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में उनकी फिल्म ‘होमबाउंड’ के लिए एक्टर ऑफ द ईयर (फीमेल) के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। भारत की ओर से ऑस्कर 2026 के लिये आधिकारिक एंट्री रही ‘होमबाउंड’ ने इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में टॉप 15 फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। अवॉर्ड जीतने के बाद जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, इस बेहद खास फिल्म के सफर में मैंने बहुत कुछ सीखा, लेकिन जो सबसे ख़ास बात मुझे लगी…

Read More