रायपुर -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवीन विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में रजत महोत्सव विशेष छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल द्वारा प्रकाशित ‘ऊर्जावान छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह काफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल एवं उसकी उत्तरवर्ती पावर कंपनियों की 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा, उपलब्धियों और विकास गाथा पर आधारित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह कॉफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों, अधोसंरचना विकास, नवाचारों और जनसेवा आधारित कार्यों का सजीव दस्तावेज है। कॉफी टेबल बुक में छत्तीसगढ़ राज्य ने ऊर्जा क्षेत्र…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर -छत्तीसगढ़ के नवीन विधान सभा में आज कार्यमंत्रणा समिति की बैठक नवीन विधान सभा परिसर स्थित समिति कक्ष में माननीय विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सभापतित्व में संपन्न हुई । बैठक में मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मान. उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, मान. संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, मान. वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, मान. आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, मान. विधायकगण, मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, श्री विकासशील एवं विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा उपस्थित थे ।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ पर विशेष चर्चा प्रमुख विपक्षी काँग्रेस पार्टी के सदस्यों की अनुपस्थिति में शुरू हो गया है । वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने सत्र के पहले दिन ने छत्तीसगढ़ के विकास का विजन ‘विजन 2047’ के माध्यम से प्रस्तुत किया.भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, भावना बोहरा , सुनील सोनी,राजेश मूणत, धर्मजीत सिंह, लता उसेंडी एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी के विधायक इस चर्चा में शामिल हुवे। चर्चा अभी सदन में जारी है। अजय चंद्राकर की बातों से नाराज मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खड़े होकर अध्यक्ष से आपत्ति जताते हुए…
यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर पुलिस के लिए एक ब्लाइंड मर्डर केस चुनौती बन गया था.पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश कर दिया है. दसरअसल सात दिसंबर को प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ के रेवेन्यू एरिया में एक युवती का शव बरामद किया गया था. युवती का सिर धड़ से अलग था.पुलिस ने इस मामले का पता लगाने के लिए डीएसपी रजत गुलिया के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया था. इस टीम ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस के मुताबिक युवती उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली थी.उसकी हत्या उसके लिव इन…
रायपुर । पिछले दस दिनों से बाधित चल रही विमान सेवाएं अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। मुंबई से शाम पांच बजे रायपुर आने वाली एक फ्लाइट को छोड़कर अन्य सभी शहरों से आने-जाने वाली उड़ानें अपने तय ट्रैक पर लौट चुकी हैं। शनिवार को मुंबई–रायपुर–मुंबई रूट की यह एकमात्र फ्लाइट रद्द रही, हालांकि विमानतल प्रबंधन के अनुसार रविवार से इसके भी नियमित संचालन की उम्मीद है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सबसे अधिक उड़ानों का संचालन करने वाली इंडिगो एयरलाइंस की कई फ्लाइट्स बीते दिनों विमानों की कमी के कारण प्रभावित हुई थीं। हालांकि बुधवार के बाद स्थिति में सुधार आया…
सैंडविच का नाम सुनते ही अधिकतर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। क्योंकि, अकसर लोग उसके स्वाद के दीवाने होते हैं। फिर जब बात देश के सबसे लंबे सैंडविच की हो तो उसका स्वाद लेने से ज्यादा उसे देखने की उत्सुकता बढ़ जाती है। जी हां, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भारत का सबसे लंबा सैंडविच बनाकर भोपाल के नाम रिकार्ड कायम किया है। इस अनोखे रिकॉर्ड को बनाया है शहर में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने। आयोजन को इंस्टीट्यूट के 90 छात्रों द्वारा महज 10 मिनट में कंम्प्लीट कर रिकार्ड बनाया गया है। शहर के शाहपुरा…
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देश अनुसार जिला रायपुर में बुधवार 17 दिसंबर को मेरिन ड्राइव स्थित राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय कार्यालय में राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस के अवसर परकार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पेंशनर दिवस के इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आई ए एस श्री अनुराग पांडे पूर्व कलेक्टर मुख्य अतिथि होंगे और प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में अनेक प्रांतीय, संभागीय, जिला पदाधिकारी,आजीवन सदस्य और आम सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला शाखा रायपुर के अध्यक्ष…
जांजगीर-चांपा। हैदराबाद से रोजी-रोटी कमाकर अपने गांव जा रहे एक मजदूर को क्या पता था कि वो जिस ई-रिक्शा में सवार होकर अपने घर जा रहा है वो उसके लिए काल साबित होगा. परिवार के साथ हैदराबाद से लौटने के बाद अपने घर जा रहे मजदूर की ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए. ये हादसा जांजगीर-चांपा में हुआ. जांजगीर-चांपा में रविवार को ई-रिक्शा के पहलटने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार 5 अन्य घायल हो गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह भेजा गया हैं,…
केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष बने हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनके नाम की घोषणा की। 11 महीने से चल रही कवायद पर विराम लगा और कुर्मी समाज से UP बीजेपी को नया अध्यक्ष मिला। पंकज चौधरी सात बार से सांसद हैं। वह 1991 में पहली बार सांसद बने थे। पंकज चौधरी शनिवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंचे और उन्होंने भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल किया था। पंकज चौधरी के अलावा किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में शनिवार को ही उनके अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया था। सिर्फ औपचारिक…
केरल । स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आज सामने आ गए। केरल के तिरुवनंतपुरम में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी में उत्साह का माहौल है। इस जीत पर गृहमंत्री अमित शाह ने केरल की जनता का आभार व्यक्त किया है यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बीजेपी की इस जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “केरल की जनता का हार्दिक आभार, जिन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए को भारी जीत दिलाई, जिसके फलस्वरूप तिरुवनंतपुरम में पहली बार भाजपा…
