Author: chhattisgarhrajya.in

मोहला 9 जनवरी 2025। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के निर्वाचन के लिए आरक्षण की कार्यवाही किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तुलिका प्रजापति ने जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के लिए आरक्षण की कार्यवाही की। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर की निगरानी एवं निर्देशन में किया गया। जिला पंचायत सदस्य के लिए आरक्षण जिला पंचायत मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत कुल 10 निर्वाचन क्षेत्र गठित किया गया है। निर्धारित…

Read More

अंबिकापुर। अंबिकापुर के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित टैंकर घर में जा घुसा। इस घटना में घर में मौजूद माँ-बेटी बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है कि बाइक को बचने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित हो गया और घर में जा घुसा। घटना अंबिकापुर- बिलासपुर हाईवे ग्राम डाँड़ गांव कदम झाड़ के पास की है। वहीं इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला उदयपुर थाना इलाके का है।

Read More

मुंबई के जुहू इलाके में एक कॉलेज स्टूडेंट का बैलेंस बिगड़ने से वह बच्ची के ऊपर गिर गया जिससे दो साल की बच्ची की जान चली गई. छात्र हर्षद गौरव (उम्र करीब 20 साल) पर पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है. जुहू पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, यह घटना पिछले गुरुवार (2 जनवरी) को हुई, जब विधि अग्रहरि नाम की बच्ची अपनी दुकान के पास खेल रही थी. गौरव और उसका दोस्त शाहनवाज अंसारी भी दुकान के पास बैठकर बातें कर रहे थे. बच्ची की मां ने दोनों से कहा कि वे बच्ची के इतने…

Read More

आंध्र प्रदेश में मंदिरों के शहर तिरुपति में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में विशेष दर्शन का टोकन लेने के दौरान भगदड़ मच गई. इस हंगामे के वक्त 4 हजार से ज्यादा भक्त इसकी चपेट में आ गए. अब तक आई जानकारी के मुताबिक, भीड़भाड़ और “प्रशासन की चूक” के कारण मची भगदड़ में करीब 6 लोगों की मौत हो गई. मंदिर में मची भगदड़ के पीछे की वजह भी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, छह घायलों में से एक मल्लिका नाम की महिला भक्त बैरागी पट्टीडा पार्क में टोकन काउंटर पर कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं.…

Read More

दुर्ग। बुधवार की दोपहर को आरोपियों ने सोने चांदी के दुकान में घुसकर 10 नग सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिसमें दो आरोपी घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बुधवार की दोपहर लगभग 2.35 बजे दो युवक श्री बालाजी ज्वैलर्स गया नगर में पहुंचे। इस दौरान दुकान के मालिक पति पत्नी अपने बच्चों का इलाज कराने उसे लेकर सेक्टर 9 अस्पताल गए हुए थे। दुकान में पिछले डेढ़ वर्षो से कार्य कर रही डिंपल साहू 19 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास रामनगर बघेरा दुकान में…

Read More

रायपुर। ईडी के बुलावे पर कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा और उनके पुत्र हरीश लखमा गुरुवार को ईडी के रायपुर कार्यालय पहुंचे हैं। दोनों से पूछताछ चल रही है। बता दें कि पिछले सप्‍ताह भी दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। आठ घंटे तक पूछताछ चली थी। आज फिर से ईडी ने दोनों को तलब किया है। बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान करीब 2 हजार करोड़ रुपये से शराब घोटाला हुआ था। तब कवासी लखमा प्रदेश के आबकारी मंत्री थे। ईडी का आरोप है कि प्रदेश में हुए शराब घोटाला में…

Read More

सुकमा। सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह बीजापुर और सुकमा के बॉर्डर पर जंगल में गोलीबारी शुरू हुई। यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे जॉइंट ऑपरेशन के दौरान शुरु हुई। इसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स और सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट के जवान शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी है। इसके पहले 4 जनवरी को भी नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच अबूझमाड़ इलाके में मुझभेड़…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 जनवरी 2025/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार जनपद पंचायत सारंगढ़ और बिलाईगढ़ में 9 जनवरी 2025 को संबंधित जनपद पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे उस जनपद के ग्राम पंचायत के पंच का एसटी, एससी, ओबीसी और महिलाओं के लिए आरक्षण की कार्यवाही होगा।

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 जनवरी 2025/ समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ जिले में योग के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित किए जाने तथा स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने हेतु कोसीर और सरिया में निशुल्क योगाभ्यास केंद्र का संचालन प्रारंभ किया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के सभी ग्रामीण और नगरीय निकायों में समुदाय के सहयोग से निःशुल्क योगाभ्यास केंद्र प्रारंभ किया जा रहा है। यह केंद्र तीनों पीढ़ी के लोगों हेतु पूर्णतः निशुल्क है। योगाभ्यास केंद्र में प्रत्येक सप्ताह विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित जाएंगी तथा सफल प्रतियोगियों को सम्मानित किया जाएगा। संचालित योगाभ्यास और में प्रतिदिन छत्तीसगढ़ योग आयोग से प्रशिक्षित एवं पंजीकृत…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 जनवरी 2025/आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर धर्मेश साहू एवं सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में बुधवार को आबकारी टीम के द्वारा ओडिशा की कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई। आबकारी विभाग को सूचना मिली कि थाना सरिया क्षेत्र के ग्रामों में ओडिशा प्रांत की शराब का बड़े पैमाने पर विक्रय किया जा रहा है जिसे महानदी जलमार्ग से परिवहन कर लाया जाता है एवं कोर्रा ग्राम थाना सरिया में महानदी के बीच में बने टापू में छिपाकर रखा गया है। नदी के मध्य बने टापू पर…

Read More