Author: chhattisgarhrajya.in

कोरबा 04 जनवरी 2025/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय वर्ष 2025-26 अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 निर्धारित है। भरे गए फॉर्म में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 16 जनवरी से 23 जनवरी तक तथा प्रवेश परीक्षा की तिथि 16 फरवरी 2025 निर्धारित है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रवेश हेतु संबंधित विकासखण्ड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला/लाफा पाली/पोड़ी उपरोड़ा, प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर में संपर्क कर निर्धारित समय अवधि में निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही प्रवेश हेतु नियमावली का अवलोकन तथा ऑनलाइन…

Read More

कोरबा 04 जनवरी 2025/ जिले में वृहद आवास के निर्माण को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तर पर गृह पोर्टल का निर्माण कराया गया। पोर्टल के अंतर्गत निर्माण सामग्री हेतु डिस्काउंट पोर्टल का निर्माण कराया गया है। जिसके माध्यम से हितग्राहियों को सस्ते दाम पर सीमेंट एवं छड़ की व्यवस्था कराया जा सकें। जिससे उन क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों को कम दामों पर निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई जा सकें । उक्त संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा की अध्यक्षता में समस्त व्यापारियों (छड़ एवं सीमेंट विक्रेता) की 04 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभा…

Read More

कोरबा 04 जनवरी 2025/ कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में सभी एसडीएम द्वारा अपने अनुविभाग अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विगत वर्षों में पुराने स्वीकृत शासकीय कार्यो के निर्माण लिए जारी राशि में अनियमितता करने वाले एवं निर्माण कार्य प्रारंभ/पूर्ण नहीं करने वाले पंचायतो से राशि वसूली की कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बंध में सभी एसडीएम द्वारा ऐसे पंचायतो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। अनुविभाग कटघोरा अंतर्गत 17 पंचायतो से 30 लाख 90 हजार 200 रुपए की वसूली की गई है। कटघोरा में शत प्रतिशत वसूली कार्यवाही पूर्ण हो गई है।…

Read More

बालोद, 04 जनवरी 2025। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता एवं अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कामर्स एवं छत्तीसगढ़ कान्ट्रेक्टर एसोसिएसन बालोद की उपस्थिति में बिल्डिंग सामग्री विक्रेता एवं मटेरियत सप्लायरों की बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने उपस्थित समस्त व्यापारीगण एवं जिला स्तरीय अधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि वृहद आवास निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तर पर गृह पोर्टल का निर्माण किया गया है। जिसके माध्यम से आवास के हितग्राहियों एवं व्यापारियों के बीच के साकारात्मक माहौल तैयार कर सस्ते दामों…

Read More

बालोद, 04 जनवरी 2025। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ’नींव तिहार’ मनाया गया। इस अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में पीएम आवास हेतु विधिवत् भूमिपूजन कर एक साथ नींव खुदाई भी की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप पात्र ग्रामीणांे को पीएम आवास का लाभ दिलाने व आवास निर्माण के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से ’नींव तिहार’ मनाया…

Read More

बालोद, 04 जनवरी 2025। जिला प्रशासन द्वारा आज संयुक्त जिला कार्यालय सिवनी के समीप स्थित आॅफिसर क्लब में आज नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक एसआर भगत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा, एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर सहित सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, संयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री…

Read More

बालोद, 04 जनवरी 2025। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने गुरूवार 02 जनवरी को डौण्डी विकासखण्ड के प्रवास के दौरान छिंदगांव में मक्का फसल एवं पटेली में एनीकट का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम छिंदगांव में किसानों से मक्का फसल के उत्पादन के संबंध में चर्चा की। इस दौरान किसानों ने फसल उत्पादन के समय आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें उन्होंने मक्का बेचने हेतु सोसायटी नही होने की समस्या, उड़द, मक्का बीज की उपलब्धता की समस्या को बताया। किसानों ने प्रतिएकड़ मक्का का उपज 25-30 क्ंिवटल उत्पादन होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि…

Read More

बालोद, 04 जनवरी 2025। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने गुरूवार 02 जनवरी को विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत प्रस्तावित स्ट्रांग रूम एवं वेयर हाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित एसडीएम राम कुमार सोनकर एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रस्तावित स्ट्रांग रूम में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत डौण्डी विकासखण्ड में मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की कुल संख्या, सामग्री वितरण एवं सामग्री संग्रहण केन्द्र,…

Read More

बालोद, 03 जनवरी 2025। आदिम जाति कल्याण अवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 15 जनवरी 2025 तक आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आॅनलाईन पंजीयन की पूर्व तिथि 31 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई थी। जिसकी तिथि में वृद्धि करते हुए अब आॅनलाईन पंजीयन की तिथि 15 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में…

Read More

कोरबा/04 जनवरी 2025/शहर से लगभग चालीस किलोमीटर दूर हरे-भरे वादियों में खूबसूरती को समेटे हुए सतरेंगा पर्यटन स्थल कोरबा ही नहीं छत्तीसगढ़ में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। बांगो डूबान का यह इलाका अब पानी का एक विह्ंगम दृश्य के रूप में सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आने वाले पर्यटक न केवल समुद्र जैसे नजारे को देख आनंदमय होते हैं, ऊंची चोटी वाले पर्वत भी उन्हें लुभाता है। शहर से रूमगरा, चुईया, अजगर बहार के रास्ते सतरेंगा पहुंचा जा सकता है। सतरेंगा बांगो डूबान के क्षेत्र में आता है। यहां पानी के किनारे पर्यटक…

Read More