बिलासपुर, 4 जनवरी 2024/केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण जबलपुर न्यायपीठ जबलपुर मध्य प्रदेश का सर्किट कोर्ट सीटिंग कैंप 6 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक कार्यालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण कम्पोजिट बिल्डिंग के पास बिलासपुर में आयोजित है।
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर, 04 जनवरी 2025/त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही 8 जनवरी 2025 को संपन्न होगी। जिला कार्यालय बिलासपुर के मंथन सभाकक्ष और जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में इस दिन आरक्षण की कार्यवाही की जायेगी। दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्यों और जनपद पंचायतों के आरक्षण की कार्यवाही शुरू होगी। वहीं सभी जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में सवेरे साढ़े 10 बजे से जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के लिए नियमानुसार आरक्षण किया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने आरक्षण की कार्यवाही संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति…
बिलासपुर, 4 जनवरी 2025/ग्राम कोटवार द्वारा अपनी कोटवारी जमीन बेचने तथा रास्ते पर कब्जा करने संबंध में कलेक्टर से ग्रामीणों ने शिकायत की। जिस पर कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण ने जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए । जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर कोटवार को बर्खास्त कर दिया गया है। बेलतरा तहसील अंतर्गत ग्राम बसहा में ग्राम कोटवार के पद पर संतोष कुमार गंधर्व पिता सुधोराम पदस्थ था। अनुविभागीय अधिकारी पीयूष तिवारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार राहुल साहू ने अ 56 मद में प्रकरण दर्ज कर सुनवाई के बाद बर्खास्तगी आदेश जारी किया है।नायब तहसीलदार…
बिलासपुर. 4 जनवरी 2025. छत्तीसगढ़ में पिछले साल जनवरी से दिसम्बर के बीच नौ नए नगरीय निकायों का गठन किया गया है। राज्य शासन ने इस दौरान सात नगर पंचायतों का नगर पालिका के रूप में उन्नयन भी किया है। स्थानीय रहवासियों की मांगों पर राज्य शासन ने संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए जन-आकांक्षाओं को पूरा करने नए नगरीय निकायों के गठन को मंजूरी दी है। इससे उभरते शहरों के रूप में विकसित हो रहे कस्बों में शहरी सुविधाएं जुटाने के कामों को और गति मिलेगी। राज्य में पिछले वर्ष गठित नगरीय निकायों को मिलाकर अब कुल 192 नगरीय निकाय हो…
बिलासपुर, 4 जनवरी 2025/देश के सभी 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जा रही है। आयुष्मान वय वंदन कार्ड के माध्यम से बुजुर्गो को यह स्वास्थ्य सेवा दी जा रही है जिसके तहत उन्हें 5 लाख रूपए की चिकित्सा सहायता प्राप्त होगी। बुजुर्गो ने इस योजना को वरदान बताया है और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार जताया है। बुजुर्ग झाडूराम कश्यप ने बताया कि उनकी उम्र 77 वर्ष हो गई है और यह योजना हम जैसे बुजुर्गो के लिए वरदान है। उम्र के…
रायपुर 04 जनवरी 2025। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज यातायात दुरूस्त करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कलेक्टोरेट स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिन-जिन स्थानों पर यातायात बाधित करने वाले पुरानी गाड़ियां सड़कों पर खड़ी है, उन्हें हटाया जाएं। साथ ही पुराने खंबे एवं बिजली के बॉक्स, पेड़ों की छटाई जल्द से जल्द किया जाएं। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिन-जिन स्थानों पर यातायात बाधित हो रहा है, उन स्थानों को चिंहाकित कर कार्रवाई की जाएं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि ज्यादातर प्रमुख मार्गाें में फ्लैक्स रखने की…
रायपुर 4 जनवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई 8 एवं 9 जनवरी को होगी। आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई जनपद पंचायत कार्यालय धरसींवा, जनपद पंचायत कार्यालय तिल्दा-नेवरा, जनपद पंचायत कार्यालय अभनपुर में 9 जनवरी को 11 बजे होगी। साथ ही जनपद पंचायत कार्यालय आरंग में 8 जनवरी सुबह 11 बजे होगी।
रायपुर 4 जनवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिला पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई पुराना बस स्टैंड शहीद स्मारक भवन रायपुर में 9 जनवरी को दोपहर 1 बजे से होगी। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आम सूचना जारी कर दी है।
रायपुर 4 जनवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई जनपद पंचायत कार्यालय धरसींवा, जनपद पंचायत कार्यालय तिल्दा-नेवरा, जनपद पंचायत कार्यालय अभनपुर में 9 जनवरी को 11 बजे होगी। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आम सूचना जारी कर दी है।
रायपुर 4 जनवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत ग्राम पंचायत के पंच पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई 8 एवं 9 जनवरी को होगी। आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई जनपद पंचायत कार्यालय आरंग में 9 जनवरी को दोपहर 11 बजे से होगी। इसके अलावा आरक्षण एवं आबंटन की कार्रवाई जनपद पंचायत कार्यालय धरसींवा, जनपद पंचायत कार्यालय तिल्दा-नेवरा और जनपद पंचायत कार्यालय अभनपुर में 8 जनवरी को 11 बजे से होगी।
