डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों खूब चर्चा में है और फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। लेकिन फिल्म में सबसे ज्यादा जिसने सुर्खियां बटोरी हैं, वह हैं एक्टर अक्षय खन्ना। फिल्म में उनकी डांसिंग एंट्री का सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। अब फिल्म में अक्षय के भाई का किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश पंडोर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह डांस कोरियोग्राफर ने नहीं सिखाया था। धुरंधर में अक्षय खन्ना का डांस बना ट्रेंडसेटर अक्षय खन्ना का फिल्म धुरंधर में…
Author: chhattisgarhrajya.in
कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्दू पर बड़ी कार्रवाई की है. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. नवजोत कौर पर यह कार्रवाई पार्टी नेताओं पर विवादित टिप्पणी को लेकर की गई है. कुछ दिनों पहले उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए… वाला बयान दिया था. जिससे विवाद खड़ा हुआ था. अब कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू पर कार्रवाई करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी है. हालांकि बयान पर विवाद बढ़ने के बाद नवजोत कौर ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. …
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में छत्तीसगढ़ की शिल्पकार श्रीमती हीराबाई झरेका बघेल को आज धातुकला में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया। 1965 से परंपरा का सम्मान 1965 में स्थापित राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार उन शिल्पियों को दिया जाता है, जिनके अनूठे कार्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करते हैं, ‘शिल्प गुरु’ पुरस्कार, जो 2002 में शुरू हुए, हस्तशिल्प जगत का सर्वोच्च सम्मान है, जो उन गुरुओं को दिया जाता है, जिन्होंने कला में कौशल, नवाचार और परंपरा, तीनों का उत्कृष्ट समन्वय प्रस्तुत किया है. कला, संस्कृति और कारीगरों का महोत्सव…
एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भारत में अपनी रेजिडेंशियल सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की आधिकारिक कीमतें घोषित कर दी हैं। कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर अपडेट के अनुसार, मासिक शुल्क 8,600 रुपये होगा, जबकि हार्डवेयर किट (डिश + राउटर) के लिए एकमुश्त 34,000 रुपये देने होंगे। मुख्य विशेषताएं हालांकि सेवा अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुई है। वेबसाइट पर ज्यादातर पिनकोड डालने पर मैसेज आता है– ‘Starlink Residential आपके क्षेत्र में अभी उपलब्ध नहीं है।’ उपलब्धता मानचित्र में भारत को अभी भी नियामक अनुमोदन लंबित दिखाया जा रहा है। चंडीगढ़, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और नोएडा में गेटवे अर्थ स्टेशन…
बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक दादी और उसकी बेटी ने कथित तौर पर अपने 14 साल के लड़के को घर में मार डाला और फिर खुद सुसाइड कर लिया.मरने वालों की पहचान मदम्मा (68) उनकी बेटी सुधा (38), और सुधा के बेटे मौनीश (14) के रूप में हुई है. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, परिवार ने 8 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे जहर खा लिया. शक है कि पहले लड़के को मारा गया, जिसके बाद दोनों महिलाओं ने यह खतरनाक कदम उठाया. सुड्डागुंटेपल्या पुलिस और DCP सारा फातिमा ने…
हिंदू धर्म में पौष मास के कृष्णपक्ष में पड़ने वाली एकादशी को सफला एकादशी व्रत के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. मान्यता है कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है या फिर श्री हरि के भक्तों पर संकट आता है, वे उनकी मदद के लिए दौड़े चले आते हैं. यदि बात करें सफला एकादशी के पावन व्रत की तो इसे विधि-विधान से करने पर भगवान विष्णु शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और अपने साधक पर कृपा बरसाते हुए उसके सोचे हुए सभी काम को सफल…
मेष आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं। आप अपने करीबियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो बाद में आपको उसमें कोई समस्या आ सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें जिससे आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। आप अपने करीबियों का भी दिल जीतेंगे और अपने रहन सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। यदि बिजनेस में आपकी कोई डील रुकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। वृषभ आज…
इंक्रीमेंटल प्रणाली की समाप्ति और मूल्यांकन प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए जताया आभार रायपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में क्रेडाई,रियल एस्टेट और बस्तर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि राज्य में 20 नवंबर 2025 से लागू नई गाइडलाइन दरों के संबंध में प्राप्त सुझावों, ज्ञापनों और आपत्तियों पर विचार करने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक कल 07 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। बैठक में पंजीयन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक…
विश्वविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का कुलपति ने खेल ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ रायपुर- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा है कि हर खिलाडी में एक चैम्पियन होता है, बस उस चैम्पियन का प्रोत्साहित करने और उसे बाहर लाने की जरूरत होती है। उन्होने कहा कि खेल-कूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में छिपे चैम्पियन को बाहर लाने में मददगार होती हैं। डॉ. चंदेल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों में अंतर्निहित खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। डॉ. चंदेल आज यहां कृषि विश्वविद्यालय के स्पोर्टस काम्प्लेक्स में विश्वविद्यालयीन खेल-कूद…
AIIMS रायपुर के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की पोस्टग्रेजुएट जूनियर रेज़िडेंट डॉ. स्वरूपा माधुरी रथ ने सिंगापुर में 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित प्रतिष्ठित ESMO एशिया कॉन्फ़्रेंस में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि से अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरव बढ़ाया है। इस सम्मेलन में प्रदर्शित अपने शोध के लिए उन्हें बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस सफलता की यात्रा सितंबर में शुरू हुई थी, जब MPCG AROICON सम्मेलन में इसी कार्य को बेस्ट पेपर अवॉर्ड मिला था। क्षेत्रीय सम्मेलन से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक लगातार मिली सराहना यह दिखाती है कि उनका शोध न केवल वैज्ञानिक रूप से मजबूत है, बल्कि…
