राजनांदगांव। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के चिल्हाटी थाना अंतर्गत ग्राम मुंजाल से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने महज मुर्गी के चूजों को लेकर हुए मामूली विवाद में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वजह बस इतनी थी कि पत्नी ने रात में चूजों को बाड़े में बंद करने की बजाय बाहर छोड़ दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका प्रेमकुंवर ध्रुवे (40) अपने पति छन्नूराम ध्रुवे (49), बेटी शशिकला और दामाद के साथ एक ही घर में रहती थी। मंगलवार की…
Author: Chhattisgarh Rajya
रायपुर (Pahalgam Terror Attack): कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए समता कॉलोनी निवासी दिनेश मिरानिया अग्रवाल को अंतिम विदाई देने के लिए रायपुर शहर के लोग भारी संख्या में जुटे। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया जाएगा। दिनेश का पार्थिव शरीर बुधवार रात करीब 9:30 बजे उनके निवास स्थान पर लाया गया। शव देखते ही परिवारजन फूट-फूटकर रो पड़े। यह दृश्य देखकर मोहल्ले के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। बेटे शौर्य और बेटी लक्षिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि पत्नी नेहा गश खाकर बेहोश हो गईं। रिश्तेदारों ने उन्हें किसी तरह…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। इस कायराना हमले को लेकर बॉलीवुड और टीवी कलाकारों में भी गुस्सा और नाराजगी देखने को मिली है। सोनू सूद, अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी निंदा जाहिर की है। कई टीवी स्टार्स ने भी इस हमले के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम, जो पहलगाम में छुट्टियां मना रहे थे, इस हमले के बारे में सुनकर चिंतित हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट…
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के 22 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान के बीच खेले गए रोमांचक मैच में एक दिलचस्प घटना हुई, जो शायद पहले कभी नहीं देखी गई थी। मुल्तान सुल्तान के गेंदबाज उबैद शाह ने विकेट लेने के बाद इतना जोश दिखाया कि वह अपने साथी विकेटकीपर उस्मान खान को ही चोटिल कर बैठे। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और क्रिकेट फैंस पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहे हैं। उबैद शाह ने जश्न मनाते हुए उस्मान खान को हाई-फाई देने के लिए बढ़े, लेकिन उनका उत्साह कुछ ज्यादा बढ़ गया और…
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के 40वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में दिल्ली के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में 8 विकेट रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने हार के कारणों पर चर्चा की। ऋषभ पंत ने क्या कहा? पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पंत ने कहा कि इस मैच में टॉस ने अहम भूमिका निभाई। पहले…
पटना: अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी इस जन्म में पश्चिम बंगाल में कभी नहीं जीत सकती। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ममता दीदी को चुनौती देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए वह पिछले दरवाजे से बंगाल में शासन करना चाहती है। पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी संविधान विरोधी कार्य करती है और जहां वह सत्ता नहीं बना सकती, वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की कोशिश करती है। पप्पू यादव…
पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोनिया ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में निर्दोष पर्यटकों पर हुए इस नृशंस आतंकी हमले को जानकर मैं स्तब्ध हूं। हिंसा का सहारा लेना कायरतापूर्ण है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। मैं उन परिवारों के दर्द को समझती हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, और उन्हें अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हूं। मैं घायलों की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। यह पूरे देश के लिए आतंक के खिलाफ एकजुट होने का समय है, हमें इन विभाजनकारी ताकतों को हराने के…
आयुर्वेद में शिरोधारा को एक अत्यंत प्रभावी उपचार माना जाता है, जो शरीर और मन को शांत करने में मदद करता है। आयुर्वेद में शरीर में वात, पित्त और कफ का संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इनका असंतुलन बीमारियों का कारण बन सकता है। शिरोधारा थेरेपी में सिर पर धीरे-धीरे किसी तरल पदार्थ की धारा बहाई जाती है, जो मानसिक शांति और शारीरिक आराम प्रदान करती है। यह उपचार आयुर्वेद की पारंपरिक पद्धति है, जिसका उपयोग हजारों वर्षों से किया जा रहा है। शिरोधारा किन चीजों से की जाती है? शिरोधारा विभिन्न तरल पदार्थों से की जाती…
थायराइड हमारे शरीर की एक महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गले के सामने तितली के आकार में पाई जाती है। यह ग्रंथि ट्रेकिआ के दोनों ओर स्थित होती है और थायरॉक्सिन (T4) और ट्राईआयोडोथायरोनिन (T3) नामक हार्मोन का उत्पादन करती है। ये हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने के साथ-साथ ऊर्जा, तापमान, और वजन पर भी असर डालते हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायराइड की समस्या अधिक बढ़ रही है, जिसका कारण हार्मोनल बदलाव और खराब जीवनशैली हो सकते हैं। थायराइड कहां होता है? थायराइड ग्रंथि गले में स्थित होती है, कंठनली के ठीक नीचे। यह दिखने में…
Love Horoscope 23 April 2025: जानें आज (23 अप्रैल) आपकी लव लाइफ के बारे में क्या खास है और इसे बेहतर बनाने के लिए किन उपायों से आप फायदा उठा सकते हैं, मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से। मेष: गणेशजी कहते हैं कि यदि आपको लगता है कि आपका साथी संदिग्ध गतिविधि में शामिल है, तो इस बारे में खुलकर बात करें। आपको जल्द समाधान तलाशने की जरूरत है, वरना यह रिश्ते पर नकारात्मक असर डाल सकता है। ऐसा करने से आपके संबंध मजबूत होंगे। भाग्यशाली रंग: लाल भाग्यशाली अंक: 12 वृषभ: गणेशजी कहते हैं कि आपको गुस्से पर काबू…
