Author: Chhattisgarh Rajya

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुंबई टी20 लीग की पूर्व फ्रेंचाइज़ी सोबो सुपरसोनिक्स के सह-मालिक रहे गुरमीत सिंह भामराह को फिक्सिंग की कोशिश के चलते बैन कर दिया है। वर्ष 2019 में आयोजित लीग के दौरान उन्होंने खिलाड़ी धवल कुलकर्णी और भाविन ठक्कर से मैच फिक्सिंग के इरादे से संपर्क किया था। इसी आधार पर बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने कार्रवाई करते हुए उन पर प्रतिबंध लगाया है। बैन की अवधि स्पष्ट नहीं भामराह, जो पहले बंद हो चुकी GT20 कनाडा लीग से भी जुड़े थे, अब मुंबई टी20 लीग का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि बीसीसीआई के…

Read More

Mumbai T20 League 2025: स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा इस वक्त आईपीएल 2025 में खेल रहे हैं, जिसका फाइनल 25 मई को होगा। इसके ठीक एक दिन बाद, 26 मई से मुंबई टी20 लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत होने जा रही है। यह लीग पहले 2018 और 2019 में आयोजित की गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे रोक दिया गया था। अब करीब छह साल बाद इसकी जोरदार वापसी हो रही है और इस बार रोहित शर्मा को लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस बार 8 टीमें होंगी शामिल तीसरे सीजन में कुल 8 टीमें हिस्सा…

Read More

भारतीय सेनाओं को इस समय हेलीकॉप्टर संकट का सामना करना पड़ रहा है। पहले से ही चीता और चेतक हेलीकॉप्टरों की उच्च दुर्घटना दर से परेशान सेनाओं के लिए अब ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) के ग्राउंड होने के कारण स्थिति और भी कठिन हो गई है। लगभग 330 ध्रुव हेलीकॉप्टरों के संचालन पर रोक लगने से सेनाओं की तैयारियों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, जिसके कारण सैन्य अभियानों और अग्रिम क्षेत्रों में टोही मिशनों में रुकावट आई है। वर्तमान में, एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टरों का सबसे बड़ा बेड़ा थलसेना के पास है, जिसके पास 180 से अधिक एएलएच हेलीकॉप्टर हैं,…

Read More

भारत और चीन के बीच व्यापार घाटा लगभग 100 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है, और भारत इसे कम करने के लिए प्रयासरत है। इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ से परेशान चीन ने भारत के सामने एक बड़ा ऑफर पेश किया है। चीन ने भारत के साथ व्यापार घाटे को कम करने की इच्छा व्यक्त की है और साथ ही भारतीय कंपनियों के लिए अपने बाजार में अवसर बढ़ाने की बात कही है। चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक विशेष इंटरव्यू में कहा कि चीन भारत के साथ अपने संबंधों को…

Read More

असम में पंचायत चुनाव से पहले राज्य की 348 सीटों पर निर्विरोध निर्णय हुआ है, जिसमें भाजपा गठबंधन ने 325 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस और अन्य दलों को केवल 23 सीटें मिली हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर एक चार्ट शेयर करते हुए यह दावा किया कि भाजपा गठबंधन ने चुनाव से पहले ही 37 जिला परिषद और 288 आंचलिक पंचायत सीटें निर्विरोध जीत ली हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने इस उपलब्धि को असम के राजनीतिक इतिहास में अभूतपूर्व जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा गठबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

Read More

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन पर उनके विवादास्पद “पहले शरीयत, फिर संविधान” बयान को लेकर तीखा हमला किया और उन्हें “सीरियल अपराधी” करार दिया। पूनावाला ने कहा कि हफीजुल हसन ने एक हफ्ते पहले बयान दिया था कि उनके लिए शरिया संविधान से ऊपर है। अब, उनके हालिया बयान में यह भी कहा गया कि वक्फ संशोधन अधिनियम लाकर मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है, और उन्होंने चेतावनी दी कि वे सड़कों पर उतरकर लोगों की पिटाई करेंगे। पूनावाला ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए पूछा, “क्या वह संविधान के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नए अध्यक्ष सतीश थोरानी को आज विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर चैंबर के सदस्यों और उद्योगजगत से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन चेंबर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें निर्वाचन अधिकारी रमेश गांधी, बालकृष्ण दानी, महावीर तालेड़ा, अनिल कुचेरिया, संजय देशमुख, संजय जोशी, मनोज शर्मा और अमित वर्मा ने भाग लिया। चुनाव नियंत्रक एच एस कर ने अध्यक्ष सतीश थोरानी, महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया को विधिवत प्रमाण पत्र सौंपे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) के नए अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही, मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने सीजीएमएससी सप्लाई चैन मैनेजमेंट एसओपी का विमोचन भी किया। रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की स्थापना 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुई थी, और इस संस्था ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और आवश्यक दवाओं व उपकरणों…

Read More

रायपुर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 12वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में “सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट” के पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके साथ ही, राज्य के मोहला-मानपुर-चौकी और सक्ति जिलों को भी इस योजना के तहत “बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट” के रूप में सम्मानित किया गया। यह दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन 18-19 अप्रैल 2025 को तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित किया गया…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि रायपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) रवि ग्वालानी को भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की “उद्यमिता एवं लोक सेवा समिति” (CMEPS) में सदस्य के रूप में चुना गया है। यह नियुक्ति वर्ष 2025-26 के लिए की गई है, और खास बात यह है कि इस समिति में छत्तीसगढ़ से सिर्फ सीए रवि ग्वालानी का ही चयन हुआ है। सीए रवि ग्वालानी पहले ICAI रायपुर शाखा के चेयरमैन रह चुके हैं और छह वर्षों तक प्रबंध समिति के सदस्य भी रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान, रायपुर शाखा ने कमल विहार क्षेत्र में…

Read More