आईपीएल 2025 के 34वें लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच तगड़ी भिड़ंत होने वाली है। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 18 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन नए कप्तान के नेतृत्व में खेल रही हैं और अब तक उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स के भी 8 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर काबिज है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है, जिसमें दोनों टीमें जीत…
Author: Chhattisgarh Rajya
रोहित शर्मा ने आईपीएल में एक और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किया, जब उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे किए। इस दौरान उन्होंने 16 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। इस उपलब्धि के साथ, वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा, वह आईपीएल इतिहास में किसी एक वेन्यू पर 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले, विराट कोहली ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 130 छक्के लगाए…
आईपीएल 2025 का आयोजन शानदार तरीके से हो रहा है और फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच, गुजरात टाइटंस की टीम में दासुन शनाका की एंट्री हुई है। उन्हें चोटिल ग्लेन फिलिप्स के रिप्लेसमेंट के रूप में स्क्वाड में शामिल किया गया है। शनाका को गुजरात टाइटंस ने 75 लाख रुपये में साइन किया है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे थे और किसी टीम ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई थी। फिलिप्स के रिप्लेसमेंट के रूप में शनाका का चयन ग्लेन फिलिप्स, जो बेहतरीन फील्डर माने जाते हैं, को सनराइजर्स हैदराबाद…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा वनमंडल में 6.50 करोड़ रुपये के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में गुरुवार को एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने निलंबित आइएफएस अधिकारी (डीएफओ) अशोक कुमार पटेल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पटेल को रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां ईओडब्ल्यू ने उन्हें 30 अप्रैल तक पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड में रखने की मांग की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद 23 अप्रैल तक कस्टोडियल रिमांड मंजूर करते हुए एसीबी-ईओडब्ल्यू को सौंपने का आदेश दिया। जांच के मुताबिक, 2021 में तेंदूपत्ता बोनस वितरण में 6.50 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई। इस घोटाले…
बीजापुर: आवापल्ली थाना क्षेत्र के बायगुड़ा के जंगल में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने तीन माओवादियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से टिफिन बम, वायरलेस सेट, कार्डेक्स तार, इलेक्ट्रिक तार और नक्सलियों के पंपलेट बरामद हुए। गिरफ्तार माओवादियों की पहचान जोगा मड़कम, महेश बारसे और हेमला हड़मा के रूप में हुई है। इन माओवादियों के खिलाफ थाना आवापल्ली में कार्रवाई की गई और बाद में उन्हें रिमांड पर बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, आवापल्ली थाना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 229 वाहिनी मुरदण्डा का संयुक्त दल बायगुड़ा क्षेत्र में एरिया डामिनेशन के…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में तूता धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर पिछले 18 दिनों से प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हर रात करीब आठ बजे पुलिसकर्मी धरना स्थल पर पहुंचते हैं, लाइट बंद कर देते हैं और जबरन उन्हें वहां से हटाने की कोशिश करते हैं। दिव्यांगों के अनुसार, इस खींचतान में एक साथी अजय कुर्रे को चोट भी लगी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में आते हैं और जिन गाड़ियों से आते हैं, उन पर नंबर भी नहीं होता। साथ ही, महिला…
रायपुर (CG Crime News): उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 45 वर्षीय प्रदीप देवांगन ने महज 200 रुपये को लेकर अपनी 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ई-रिक्शा चालक है और उसने यह पैसा जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए मांगा था। मां के इंकार करने पर उसने गुस्से में आकर घर में रखे हथौड़े से हमला कर उनकी जान ले ली। घटना यहीं नहीं रुकी। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी, 35 वर्षीय रामेश्वरी देवांगन पर भी उसने हमला कर गंभीर रूप…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में रिटायर हो चुके कर्मचारी से वेतन की वसूली को गैरकानूनी करार देते हुए विभागीय आदेश को रद्द कर दिया है। यह फैसला न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने सुनाया। कोरबा निवासी 63 वर्षीय अहमद हुसैन, जो स्वास्थ्य विभाग में हेड क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, को 1 जून 2023 को विभाग की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ। इसमें कहा गया था कि उन्हें 1 जनवरी 1986 से 28 फरवरी 2023 तक गलती से अधिक वेतन दिया गया, जिसकी वसूली की जाएगी। यह आदेश डायरेक्टरेट ऑफ हेल्थ सर्विसेज और…
कर्नाटक सरकार ने छोटे बच्चों के अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। पहले सरकार ने आदेश जारी किया था कि 2025-26 एकेडमिक सत्र से कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चों की आयु 6 वर्ष होनी चाहिए, लेकिन इस आदेश के कारण कई बच्चे इस आयु सीमा को पूरा नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद कर्नाटक बाल संरक्षण आयोग ने सरकार से इस मुद्दे पर शिकायत की, जिस पर सरकार ने निर्णय लिया कि इस सत्र में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु सीमा में छूट का नया नियम कर्नाटक सरकार ने…
वक्फ संशोधन कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया और इसके बाद याचिकाकर्ताओं को पांच दिन के अंदर अपना जवाब पेश करना होगा। मामले की अगली सुनवाई 5 मई को होगी। केंद्र की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दी दलीलें सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलीलें दीं, जबकि राकेश द्विवेदी और रणजीत कुमार ने बचाव पक्ष की ओर से बहस की। एसजी तुषार…
