Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»CSK के फैंस के लिए बुरी खबर, एमएस धोनी शुरुआती दो हफ्ते के लिए IPL 2026 से रहेंगे बाहर
    खेल

    CSK के फैंस के लिए बुरी खबर, एमएस धोनी शुरुआती दो हफ्ते के लिए IPL 2026 से रहेंगे बाहर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपना अभियान शुरू करेगी। इससे पहले पांच बार की चैंपियन सीएसके को एक बड़ा झटका लगा है। टीम ने शनिवार 28 मार्च को घोषणा की है कि भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के इलाज के लिए रिहैब से गुजर रहे हैं, जिसके चलते वह इस सीजन के शुरुआती दो हफ्ते नहीं खेल पाएंगे।

    CSK ने दी ये जानकारी

    आईपीएल 2026 के दो हफ्ते मिस करने का मतलब है कि 44 वर्षीय एमएस धोनी 11 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स या फिर 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। फिलहाल माही पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसकी जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक एक्‍स अकाउंट से शनिवार सुबह ट्वीट करके दी गई है।

    संजू सैमसन संभालेंगे विकेटकीपिंग की जिम्‍मेदारी!

    एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है, जिन्‍हें टीम में भारत के पूर्व कप्तान का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। सैमसन को पिछले दिसंबर में आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले टीम में शामिल किया गया था। सीएसके ने उन्हें अपनी टीम में लाने के लिए रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया था।

    अब सिर्फ आईपीएल ही खेलते हैं धोनी

    अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी सिर्फ आईपीएल में खेलते नजर आते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सभी 14 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 24.5 की औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए। सीजन की शुरुआत में नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, तो धोनी ने ही टीम की कमान संभाली थी।

    मैदान पर उतरते ही बनेंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

    चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2025 का सीजन भुला देने वाला रहा। वे 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रहे। इस सीजन में धोनी का कोई भी मैच खेलना, उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बना देगा। इस मामले में वह मुंबई इंडियंस के पूर्व लेग-स्पिनर प्रवीण तांबे का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!

    August 4, 2026

    IND vs SL : गेंदबाज आकिब नबी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, बुमराह के बहार होने पर मिली जगह

    August 3, 2026

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.