Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट
    • शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण​​‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान बना ग्रामीणों की उम्मीदों का नया सवेरा
    • ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
    • बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
    • MLC Election: सीटों के बंटवारे पर CM का बड़ा बयान, ‘मुझे भरोसा है कि…’
    • महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा इस मामले में दोषी करार
    • बिना फिल्में किए भी दीपिका,आलिया और पति अभिषेक से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय
    • सालों तक पार्टनर की तलाश करते हैं सांप, 10 साल तक करते हैं इंतजार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सावधान! ये हो सकता है चिकनगुनिया का हमला,तेज बुखार के साथ जोड़ों में दर्द? तुरंत पहचानें संकेत…
    खानपान-सेहत

    सावधान! ये हो सकता है चिकनगुनिया का हमला,तेज बुखार के साथ जोड़ों में दर्द? तुरंत पहचानें संकेत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरसात और गर्मी के मौसम में मच्छरों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है और इसी के साथ कई खतरनाक बीमारियां भी दस्तक देती हैं. इन्हीं में से एक है चिकनगुनिया, जो अक्सर अचानक तेज बुखार और असहनीय जोड़ों के दर्द के रूप में सामने आती है. कई लोग इसे सामान्य वायरल बुखार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है. यह बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है और इसके लक्षण 3 से 7 दिन के अंदर दिखाई देने लगते हैं. समय रहते पहचान और सही देखभाल न की जाए, तो यह लंबे समय तक शरीर को कमजोर कर सकती है. इसलिए इसके संकेतों को समझना और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

    चिकनगुनिया के शुरुआती संकेत

    • अचानक तेज बुखार आना
    • दोनों तरफ के जोड़ों में तेज दर्द और अकड़न
    • शरीर में कमजोरी और थकान
    • सिरदर्द, मतली और उल्टी
    • त्वचा पर लाल चकत्ते (रैशेज)
    • मुंह का स्वाद खराब होना

    खास बात: इसमें जोड़ों का दर्द लंबे समय (कभी-कभी महीनों) तक बना रह सकता है.

    किन लोगों को ज्यादा खतरा?

    • नवजात शिशु
    • 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग
    • डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या दिल के मरीज

    अगर इन लोगों में लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

    कब हो जाएं सतर्क?

    • अगर ये गंभीर लक्षण दिखें, तो देरी न करें:
    • लगातार उल्टी या दस्त
    • चक्कर आना और कमजोरी बढ़ना
    • शरीर में खून से जुड़ी समस्या

    बचाव ही सबसे बड़ा इलाज:

    • घर में पानी जमा न होने दें
    • मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
    • फुल स्लीव कपड़े पहनें
    • मच्छर भगाने वाली क्रीम या तेल लगाएं
    • नीम, लेमन ग्रास और दालचीनी तेल का उपयोग करें

    खानपान और घरेलू देखभाल:

    • हल्का, गर्म और पौष्टिक भोजन लें
    • ज्यादा तला-भुना और ठंडी चीजों से बचें
    • पर्याप्त पानी और आराम लें

    आयुर्वेदिक उपाय जैसे गिलोय (गुदूची), तुलसी और धनिया फायदेमंद माने जाते हैं. अमृतारिष्ट, संजीवनी वटी और योगराज गुग्गुलु जैसी औषधियां (डॉक्टर की सलाह से) ली जा सकती हैं.

    रिकवरी और देखभाल:

    • ज्यादातर मरीज 1 हफ्ते में ठीक हो जाते हैं, लेकिन जोड़ों का दर्द लंबे समय तक रह सकता है.
    • हल्की एक्सरसाइज और मसाज मदद कर सकती है
    • ज्यादा मेहनत से बचें और शरीर को पूरा आराम दें

    चिकनगुनिया कोई सामान्य बुखार नहीं है. इसके लक्षणों को पहचानना और समय पर इलाज लेना बेहद जरूरी है. थोड़ी सी सावधानी और सही देखभाल से आप इस बीमारी से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जोड़ों के दर्द में राहत पाने ब्रोकली सब्जी सबसे अच्छी!

    May 25, 2026

    बढ़ती गर्मी में खराब हो सकते हैं आपके फेफड़े…

    May 24, 2026

    Ebola  Virus, WHO ने की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, कैसे फैलता है यह संक्रमण

    May 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.