Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विशेष लेख-हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    • नए ज़िम्मेदार ऑनलाइन गेमिंग इकोसिस्टम का निर्माण-श्री एस. कृष्णन
    • बड़ी खुशखबरी:10 लेन टनल और 132 मीटर ऊंचा ब्रिज! खतरनाक रास्ता अब बनेगा सबसे आसान, 1 मई को ‘मिसिंग लिंक’ का होगा उद्घाटन
    • छत्तीसगढ़:राज्यपाल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    • दूरस्थ बिनागुंडा गांव से मरीज को कठिन हालात में पहुंचाया गया अस्पताल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ
    • नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य – आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»Bengal Election : 1 बजे तक 61% से अधिक मतदान; PM बोले- जो अब तक नहीं हुआ, वो होने वाला है
    राजनीति

    Bengal Election : 1 बजे तक 61% से अधिक मतदान; PM बोले- जो अब तक नहीं हुआ, वो होने वाला है

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता इस मतदान में 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। राज्य में एक तरफ ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा ने पहली बार कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

    1 बजे तक 61 प्रतिशत से अधिक मतदान

    पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

    हुगली जिले में 43 फीसदी तो हावड़ा में 39 फीसदी मतदान

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 11 बजे तक हुगली जिले में 43 फीसदी, हावड़ा में 39 फीसदी, कोलकाता उत्तर में 38 फीसदी और कोलकाता दक्षिण में 36 फीसदी मतदान हुआ है। 

    आईएसएफ प्रमुख नौशाद सिद्दीकी से भिड़े टीएमसी कार्यकर्ता

    भांगर के प्रानगंज में आईएसएफ नेता नौशाद सिद्दीकी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच बूथ नंबर 233 और 234 पर झड़प हो गई। नौशाद सिद्दीकी का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ता पोलिंग बूथ से सिर्फ 100 मीटर के दायरे में मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘मैंने केंद्रीय बलों से अपील की है कि वे इस मामले को देखें। जब मैं अपनी कार में था तो टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ गाली-गलौज की। फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। लोग 2023 के पंचायत चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट नहीं कर पाए थे, इस बार लोग मतदान कर पा रहे हैं और हमें उम्मीद है कि लोग टीएमसी के खिलाफ और हमारे पक्ष में वोट करेंगे।’

    पीएम मोदी बोले- बंगाल में जो अब तक नहीं हुआ, वो अब हो रहा

    उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल चुनाव को लेकर कहा, ‘आज लोकतंत्र के उत्सव का भी एक अहम दिन है। बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और जो खबरें आ रही हैं, उससे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है। पहले चरण की तरह ही जनता वोट देने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकल रही है, लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पिछले 6-7 दशक में जो नहीं हुआ, जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी, वैसे निर्भीक वातावरण में बंगाल में इस बार मतदान हो रहा है। लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं। यह देश के संविधान और देश के मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है। मैं बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि वो अपने अधिकार के प्रति इतनी सजग है और बड़ी संख्या में मतदान कर रही है।’

    सौरव गांगुली बोले- देखते हैं इस बार क्या मतदान प्रतिशत रहता है

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बेहाला के बारिशा शशिभूषण जनकल्याण विद्यापीठ बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने अपना वोट दे दिया है। देखते हैं इस बार मतदान प्रतिशत क्या रहता है। पहले चरण में 90 फीसदी से ज्यादा वोट हुआ। इस बार क्या मतदान प्रतिशत रहेगा, वो शाम तक पता चल जाएगा।’

    हुगली में भिड़े टीएमसी और आईएसएफ कार्यकर्ता

    हुगली के खानकुल सीट पर राजहाटी-1 पंचायत में बूथ नंबर 147 पर टीएमसी और आईएसएफ समर्थकों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। फर्जी पोलिंग एजेंट की शिकायत पर ये हंगामा हुआ। बवाल की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू किया। 

    फाल्टा की घटना पर बोले शुभेंदु अधिकारी

    फाल्टा घटना पर नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘हम भी मॉनिटर कर रहे हैं और जो जरूरी होगा करेंगे। चुनाव आयोग ने भी इस पर संज्ञान लिया है। अगर यह इसी तरह काम करता है, तो जो जरूरी होगा वह किया जाएगा। मैं उम्मीदवार से इस बारे में बात करूंगा। भूपेंद्र यादव ने मुझे सुबह 9 बजे फोन किया। मैंने उन्हें स्थिति बताई। कुछ मिनट पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे फोन किया। मैंने उन्हें फाल्टा घटना के बारे में बताया। यह टीएमसी की टेक्निक है। हम एक्शन ले रहे हैं। अभी कुछ नहीं हुआ है। 35 परसेंट वोटिंग हो चुकी है; अभी बहुत कुछ देखना बाकी है।’

    गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट सुर्खियों में है। यहां तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान और चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। जहांगीर खान ने कहा कि अगर अधिकारी खुद को ‘सिंघम’ समझते हैं, तो वह ‘पुष्पा’ हैं और किसी भी दबाव को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    दरअसल, चुनाव आयोग को शिकायत मिली थी कि इलाके में मतदाताओं को डराने-धमकाने और उनके वोटर आईडी जमा कराने की कोशिश हो रही है। इसी के बाद पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा फाल्टा पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी हालत में मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।

    सीपीआईएम सांसद मोहम्मद सलीम ने परिवार समेत डाला वोट

    CPI(M) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम और उनकी पत्नी डॉ. रोसिना खातून ने कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।

    ईवीएम पर टेप लगाने की खबरों पर निर्वाचन आयुक्त का बयान

    पश्चिम बंगाल के निर्वाचन आयुक्त ने एक बयान में कहा है कि अगर ईवीएम के किसी बटन पर टेप लगाने का मामला सामने आया है तो उसकी पुष्टि होनी चाहिए। अगर ये सच है तो उस बूथ पर फिर से चुनाव कराया जाएगा। 

    भाजपा उम्मीदवार पर हमला, कार में तोड़फोड़

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच बसंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार की कार पर बूथ संख्या 76 पर कथित हमला हुआ। विकास सरदार ने कहा, ‘हर जगह गुंडागिरी हो रही है। वोट लूट हो रही थी। मेरे जाने के बाद 250 टीएमसी के गुंडों ने मेरे पर हमला किया। मेरे सुरक्षाकर्मी की गन भी छीन ली।’

    हुगली में खानाकुल में भाजपा और टीएमसी समर्थकों में झड़प हो गई। यह झड़प बूंथ नंबर 147-148, रामचंद्रपुर आदर्श बिद्याभवन में वोटिंग के दौरान हुई। सीआरपीएफ की सब इंस्पेक्टर उषा ने कहा, ये एक छोटी घटना थी फिलहाल सब शांत है और सीआरपीएफ की महिला बटालियन तैनात है। 

    बंगाल में सुबह 11 बजे तक करीब 40 फीसदी मतदान

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में करीब 40 फीसदी मतदान हो चुका है। इन आंकड़ों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि दूसरे चरण में भी बंगाल में मतदान प्रतिशत काफी ज्यादा रहेगा। 

    ‘ऊपर वाला भी बदलाव चाहता है’

    उत्तर 24 परगना की बिधाननगर सीट पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘अनहोनी को होनी कोई नहीं कर सकता है। ऊपर वाला साथ है, वे भी बदलाव चाहते हैं और नीचे मनुष्य भी विसर्जन करके रहेंगे। तोड़ना, मरोड़ना, जोड़ना और बदलना भाजपा का खेल है।’

    ईवीएम खराबी पर हंगामा

    उत्तर 24 परगना की बारानगर सीट पर वोटर्स की शिकायत है कि बारानगर के बूथ नंबर 72 पर ईवीएम काम नहीं कर रही है। इसे लेकर मतदाताओं में नाराजगी दिखी। इस दौरान कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। 

    खरगे की बंगाल के लोगों से अपील- अधिकारों को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ खड़े होने का समय 

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के लोगों से अपील करते हुए उनसे बड़ी संख्या में अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह समय उन ताकतों के खिलाफ खड़े होने का है जो उनके अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें करारा जवाब देने का वक्त है।

    खड़गे ने एक्स पर कहा, ‘आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। मैं हर मतदाता से अपील करता हूं कि वह बिना किसी डर या हिचकिचाहट के बड़ी संख्या में बाहर निकले और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करे।’ खरगे ने कहा, ‘प्रगतिशील मूल्यों के लिए वोट करें। विकास के लिए वोट करें। सद्भाव के लिए वोट करें। भाईचारे के लिए वोट करें।’

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल हमेशा सार्थक बदलाव की दिशा में अग्रणी रहा है और आज का दिन भी ऐसा ही एक अहम अवसर है। उन्होंने कहा, ‘यह समय उन ताकतों के खिलाफ खड़े होने का है जो आपके अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें करारा जवाब देने का है।’

    खरगे ने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, ‘आपकी आवाज महत्वपूर्ण है। सुनिश्चित करें कि पश्चिम बंगाल में सच्चे लोकतंत्र की भावना बनी रहे।’ पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 294 सदस्यीय विधानसभा की 152 सीटों पर पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था। मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

    मिथुन चक्रवर्ती बोले- समझ जाइए क्या होने वाला है

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दूसरे चरण के लिए भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती काशीपुर बेलगछिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 248 पर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मतदान 90 प्रतिशत से अधिक होगा। और अगर इतना हुआ तो समझ जाइए क्या होने वाला है।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली में मेयर पद के लिए मतदान शुरू

    April 29, 2026

    गुजरात के निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज कर रच दिया इतिहास

    April 28, 2026

    राघव समेत AAP के बागी सांसदों को मंजूरी मिलने पर सरकार का पहला रिएक्शन

    April 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.