Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»भरत तिवारी एनकाउंटरः हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने के आरोप में STF जवान गिरफ्तार
    मुख्य समाचार

    भरत तिवारी एनकाउंटरः हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने के आरोप में STF जवान गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के भोजपुर में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल, भरत तिवारी पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार एसटीएफ जवान अक्षय कुमार पर भरत तिवारी की मां आशा देवी ने हत्या का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि 17 जून को भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें भरत तिवारी पुलिस के सामने हथियार डालता दिखाई दे रहा था। इसके बावजूद उसका कथित तौर पर एनकाउंटर कर दिया गया।

    परिजनों ने मुख्यमंत्री से की थी मुलाकात

    भरत तिवारी के परिजनों ने 24 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भावुक परिजनों को भरोसा दिलाया था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भरत तिवारी के परिजनों की इस मुलाकात के बाद सरकार ने कड़े कदम उठाए थे। जगदीशपुर के एसडीओ सुजीत कुमार को उनके पद से हटाकर सचिवालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया था। वहीं, एनकाउंटर के बाद आरोपी एसडीपीओ राजेश कुमार को मद्य निषेध विभाग में तैनात किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें वहां से हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया।परिजनों ने न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है, साथ ही अन्य जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, एनकाउंटर से जुड़े और भी कई तथ्य सामने आ सकते हैं।

    क्या है मामला?

    डीएसपी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम 17 जून को भरत तिवारी के घर पहुंची थी। पुलिस भरत तिवारी को अपने साथ लेकर जवईनिया बाढ़ विस्थापितों के लिए आवंटित जमीन वाले इलाके में गई थी। भरत तिवारी की मां आशा देवी ने दावा किया था कि भरत तिवारी इस क्षेत्र की समस्याओं को लगातार फेसबुक लाइव के माध्यम से उठा रहा था। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद भरत तिवारी ने पुलिस के सामने अपना हथियार फेंककर सरेंडर कर दिया था। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उसे धक्का देकर एक गड्ढे में गिरा दिया और फिर उस पर गोलियां चला दीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई

    August 2, 2026

    दिल छू लेने वाली कहानी ,क्यों मुंडवा लिया सिर? सविता प्रधानPCS अफसर के नए लुक के पीछे की असली कहानी…

    August 1, 2026

    रेप केस दर्ज होते ही आश्रम छोड़कर भागे प्रसिद्ध महामंडलेश्वर!

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.