Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, नए चेहरों को मिला मौका
    • सिर के पीछे तेज दर्द और गर्दन में अकड़ होती है! जानिए कारण और बचाव का तरीका
    • हावड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस में आग, बड़ा हादसा टला
    • “उल्लास साक्षरता कार्यक्रम” से बंदियों के जीवन में जागी नई उम्मीद
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण, तत्काल काम शुरू करने के दिए निर्देश
    • ​जनजातीय गरिमा उत्सव…
    • ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में निखर रही बच्चों की प्रतिभाएं
    • पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, असम सीएम की पत्नी से जुड़े पासपोर्ट विवाद में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को किया तलब
    राष्ट्रीय

    क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, असम सीएम की पत्नी से जुड़े पासपोर्ट विवाद में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को किया तलब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा से जुडे कथित पासपोर्ट विवाद ने अब राजनीतिक और कानूनी रूप से नया मोड ले लिया है। इस मामले में पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से पूछताछ की जा चुकी है और अब पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला को भी समन जारी किया गया है। असम क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को सुरजेवाला को 23 मई को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने का निर्देश दिया, जिससे यह मामला राष्ट्रीय राजनीति में और अधिक चर्चा का विषय बन गया है।

    कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा से भी हो चुकी है पूछताछ

    असम क्राइम ब्रांच की ओर से जारी समन के अनुसार कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला को गुवाहाटी में जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित होना होगा। इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को भी इसी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। खेड़ा ने पूछताछ के बाद मीडिया से कहा कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया और उन्हें 25 मई को दोबारा बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करे। हालांकि जब उनसे रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए आरोपों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई अतिरिक्त टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

    सीएम सरमा की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट होने का लगाया था आरोप

    यह विवाद अप्रैल में उस समय शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास भारत, यूएई और मिस्र के तीन पासपोर्ट हैं। साथ ही उन्होंने दुबई में लग्जरी संपत्तियां और अमेरिका के व्योमिंग में एक कंपनी होने का भी दावा किया था। सरमा परिवार ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें एआई जनरेटेड फर्जी दस्तावेज बताया। परिवार का कहना है कि यह सामग्री पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूहों के जरिए फैलायी गई थी ताकि राजनीतिक माहौल को प्रभावित किया जा सके।

    सीएम सरमा ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी

    मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि आरोप लगाने से पहले विदेश मंत्री से जानकारी लेनी चाहिए थी। उन्होंने यह भी कहा कि असम पुलिस किसी को भी खोजकर ला सकती है और इस मामले की जांच आगे तक जाएगी। सरमा ने दावा किया कि पवन खेड़ा जांच से बचने के लिए हैदराबाद चले गए थे, हालांकि कांग्रेस ने इन आरोपों पर सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पूरे घटनाक्रम ने असम की राजनीति में तनाव बढा दिया है और आने वाले दिनों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अमेरिका ने 428 मिलियन डॉलर पैकेज को दी मंजूरी, अपाचे हेलिकॉप्टर और होवित्जर तोपों से और मजबूत होगा भारत

    May 19, 2026

    भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए सरकार जल्द ही 70000 करोड़ रुपये के ‘प्रोजेक्ट-75 इंडिया’ को दे सकती है मंजूरी…

    May 19, 2026

    केजरीवाल, मनीष समेत AAP के अन्य नेताओ की मुश्किलें बढ़ी, आपराधिक अवमानना मामले में कारण बताओ नोटिस जारी

    May 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.