Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    राष्ट्रीय

    बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: विधायक और सांसदों की बगावत से जूझ रही ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने शनिवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया। विधायक दल के दो टुकड़े होने के बाद 3 जून को ममता बनर्जी ने चंद्रिमा भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल टीएमसी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। वह ममता बनर्जी की करीबी नेताओं में शुमार थीं। उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब बागी गुट ने पार्टी ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। चंद्रिमा ममता बनर्जी की सरकार में स्वास्थ्य और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल चुकी हैं।

    चंद्रिमा भट्टाचार्य ने इस्तीफे में क्या लिखा?

    टीएमसी की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने इस्तीफे के पत्र में लिखा है कि वह ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के अन्य पदों से भी त्यागपत्र देने का ऐलान कर दिया। अपने इस्तीफे में उन्होंने ममता बनर्जी को टीएमसी अध्यक्ष के बजाय पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर संबोधित किया। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने त्यागपत्र में खास तौर पर यह बताया है कि वह तृणमूल कांग्रेस और उससे जुड़ी सभी संस्थाओं के विभिन्न बैंकों में मौजूद खातों के लिए अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता (ऑथराइज़्ड सिग्नेटरी) के तौर पर अपना नाम वापस ले रही हैं। साथ उन्होंने चुनाव आयोग के सामने पेश होने के लिए अधिकृत दायित्व को भी छोड़ दिया है।

    ममता और चंद्रिमा भट्टाचार्य के बीच विवाद क्या?
    रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी और चंद्रिमा भट्टाचार्य के बीच विवाद बागी गुट के पार्टी ऑफिस पर कब्जा के बाद शुरू हुआ। जब ऋतब्रत बनर्जी और बागी विधायक ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाइपास के पास स्थित पार्टी के कई मंज़िला किराए के ऑफ़िस पर कब्जा कर रहे थे, तब चंद्रिमा भी वहां मौजूद थीं। हंगामे के बाद वह कुछ मिनट में ही वहां से चली गईं। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि इस घटना के बाद ममता बनर्जी ने उनसे कहा कि उन्होंने टीएमसी भवन को बागियों के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके मन में किसी के ख़िलाफ कोई आरोप नहीं है। स खुद से ही शिकायत है कि शायद वह भरोसे को कायम नहीं रख पाई। ममता बनर्जी के आरोप से उन्हें दुख पहुंचा है। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि मैं कौन होती हूं टीएमसी भवन सौंपने वाली?

    कुणाल घोष ने इस्तीफे पर क्या कहा?
    टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चंद्रिमा भट्टाचार्य टीएमसी की एक वरिष्ठ नेता थीं और साथ ही ममता बनर्जी प्रशासन में लंबे समय तक मंत्री रहीं। उन्होंने सरकार में कई महत्वपूर्ण विभाग संभाले। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उस समय उन्हें कभी दुख नहीं पहुंचा। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि चंद्रिमा भट्टाचार्य भी बागी गुट जॉइन कर सकती है। हालांकि अभी उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। समय ही बताएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…

    September 19, 2026

    भारत-भूटान के बीच आपसी सहयोग पर हुई चर्चा, इन मुद्दों पर बनी सहमति

    September 19, 2026

    केंद्र सरकार ने की 14 नए जजों की नियुक्ति की घोषणा, दिल्ली को 7 और झारखंड-कर्नाटक को 3-3

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.