Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पंजाब नेशनल बैंक में बड़ा गोल्ड घोटाला, बैंक मैनेजर ने उड़ाया 6.50 करोड़ का सोना
    क्राइम

    पंजाब नेशनल बैंक में बड़ा गोल्ड घोटाला, बैंक मैनेजर ने उड़ाया 6.50 करोड़ का सोना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झुंझुनूं जिले में नवलगढ़ के नानसा गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में बड़ा गोल्ड घोटाला सामने आया है। आरोप है कि बैंक के तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने दो अन्य साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर स्ट्रांग रूम में स्थित गोल्ड सेफ से करीब 6.50 करोड़ रुपए कीमत के लगभग 4 किलो से अधिक वजन के सोने के आभूषण चोरी कर लिए।

    मामले में बैंक के वर्तमान वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मुकेश सिहाग ने नवलगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकेश सिहाग ने 30 जनवरी को ही नवलगढ़ शाखा में पदभार संभाला है। उसके बाद ही घोटाले का खुलासा हुआ है।

    यूं किया घोटाला

    दर्ज मुकदमे के अनुसार ग्राहकों को दिए गए गोल्ड लोन के बदले स्ट्रांग रूम की गोल्ड सेफ में सोने के आभूषणों के सैकड़ों पैकेट रखे हुए थे। इनमें से 73 पैकेटों में रखे असली सोने के आभूषण निकालकर उनकी जगह नकली आभूषण रख दिए गए, जबकि 3 पैकेटों में रखे आभूषणों का वजन कम पाया गया। बैंक की प्रारंभिक जांच में कुल 4198 ग्राम सोने के आभूषण कम मिले, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। चोरी हुए सोने की वास्तविक मात्रा का पता विस्तृत जांच के बाद चलेगा।

    इनके खिलाफ मामला दर्ज

    पुलिस ने तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित कुमार पुत्र मातादीन निवासी सीथल, बैंकिंग कॉरेस्पोडेंट संतोष कुमार सैनी पुत्र महावीर प्रसाद सैनी निवासी बाजीवाली ढाणी झाझड़, और उप प्रबंधक अनंतप्रकाश चौधरी पुत्र ओमप्रकाश निवासी मुकुंदगढ़ के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संगीन धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

    चार्ज सौंपने के दौरान खुली पोल

    दो चाबियों से खुलने वाली गोल्ड सेफ की संयुक्त अभिरक्षा की जिम्मेदारी तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित कुमार और उप प्रबंधक अनंतप्रकाश चौधरी के पास थी। छह दिन पहले 28 जनवरी को जब गोल्ड सेफ का चार्ज उप प्रबंधक सीमा महला को सौंपा जा रहा था, तब सेफ की जांच के दौरान पैकेटों में छेड़छाड़ सामने आई। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने आंतरिक जांच शुरू की।

    CCTV फुटेज में सामने आए अहम तथ्य

    जांच के दौरान बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में 21 जनवरी को शाम करीब 6.50 बजे तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित कुमार और बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट संतोष कुमार सैनी स्वर्ण आभूषणों को बॉक्स में भरकर बैंक शाखा से बाहर जाते दिखाई दिए।

    इसके बाद 22 जनवरी को शाम करीब 6.30 बजे दोनों को स्ट्रांग रूम में स्थित गोल्ड सेफ के स्वर्ण पैकेटों से छेड़छाड़ करते हुए देखा गया। जांच में यह भी सामने आया कि उप प्रबंधक अनंत कुमार चौधरी के पास गोल्ड सेफ की संयुक्त अभिरक्षा के तहत एक चाबी रहती थी, जो उसने वरिष्ठ शाखा प्रबंध अमित कुमार को सौंप दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हत्या के आरोप में मां-भाई गिरफ्तार, प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी

    July 7, 2026

    दरिंदगी के बाद 12 साल की बच्ची को तालाब में जिंदा फेका, दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

    July 7, 2026

    मंदिर में पूजा करने गए व्यवसायी की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.