Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    • सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश
    • मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…
    • शादी के कुछ ही महीनों बाद पति बना हैवान,पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा…
    • केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: एम्स के आईसीयू में भर्ती
    • योगेश वर्मा के आयोजन में भव्य दही हांडी उत्सव, मानपुर की टीम ने जीता 21 हजार रुपये का पुरस्कार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: जेल में बंद रामगोपाल अग्रवाल और उनके भतीजे के घर ED की दबिश
    BREKING NEWS

    छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: जेल में बंद रामगोपाल अग्रवाल और उनके भतीजे के घर ED की दबिश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी – धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित आवास पर दबिश दी। रामगोपाल अग्रवाल फिलहाल जेल में बंद हैं। इसी दौरान उनके भतीजे के घर भी ईडी की टीम पहुंची है।

    सुबह करीब 7 बजे पहुंची ED की टीम
    मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की कार्रवाई कथित शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की जा रही है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ईडी की टीम दो अलग-अलग वाहनों से रामगोपाल अग्रवाल के घर पहुंची। वहीं रामगोपाल अग्रवाल के भतीजे प्रतीक अग्रवाल के धमतरी स्थित आवास पर भी रेड की सूचना है।

    मौके पर सुरक्षा बल के जवानों सहित करीब आठ सदस्यीय टीम मौजूद बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आवाजाही पर रोक लगाई गई है। टीम अंदर जरूरी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

    शराब घोटाला मामले में जेल में हैं रामगोपाल अग्रवाल
    रामगोपाल अग्रवाल को 11 अगस्त 2026 को चर्चित शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई थी। इसके बाद से वह जेल में हैं।

    इससे पहले करीब तीन साल से फरार चल रहे रामगोपाल अग्रवाल ने 8 जुलाई को EOW कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था। मेडिकल जांच के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से पुलिस रिमांड पर भेजा गया। इसके बाद उनकी रिमांड अवधि बढ़ाई गई थी।

    क्या है कोल लेवी घोटाला?
    जांच एजेंसियों के मुताबिक, वर्ष 2019 से 2022 के बीच कोयला परिवहन से जुड़े कारोबारियों से प्रति टन अवैध वसूली किए जाने का आरोप है। इस मामले में करीब 540 करोड़ रुपये की अवैध लेवी वसूले जाने की बात सामने आई है।

    कोल लेवी मामले में EOW-ACB ने 35 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की थी। FIR में जांच के दौरान सामने आए विभिन्न साक्ष्यों का भी उल्लेख किया गया है।

    जांच के अनुसार, अवैध कोल लेवी से जुड़े लेनदेन में रामगोपाल अग्रवाल का नाम भी सामने आया है। आरोप है कि बड़ी मात्रा में अवैध वसूली की रकम विभिन्न माध्यमों से पहुंचाई गई।

    देवेंद्र डड़सेना की भूमिका भी जांच के घेरे में
    कोल लेवी मामले में आरोपी देवेंद्र डड़सेना को रामगोपाल अग्रवाल का निजी सहायक बताया गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, अवैध कोल लेवी से प्राप्त नकद राशि के लेनदेन में उसकी भूमिका सामने आई थी।

    कांग्रेस भवन रायपुर में दर्ज कुछ कथित लेनदेन को भी जांच एजेंसियों ने मामले से जोड़कर देखा है। आरोप है कि अवैध लेनदेन से जुड़ी रकम रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाई गई।

    फिलहाल ED की टीम रामगोपाल अग्रवाल के आवास और उनके भतीजे के घर पर दस्तावेजों एवं रिकॉर्ड की जांच कर रही है। छापे में क्या-क्या मिला और आगे क्या कार्रवाई होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन

    September 7, 2026

    सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश

    September 7, 2026

    योगेश वर्मा के आयोजन में भव्य दही हांडी उत्सव, मानपुर की टीम ने जीता 21 हजार रुपये का पुरस्कार

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.