Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»गुजरात में बड़ा राजनीतिक फेरबदल: मुख्यमंत्री छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल बनेगी नई कैबिनेट
    BREKING NEWS

    गुजरात में बड़ा राजनीतिक फेरबदल: मुख्यमंत्री छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल बनेगी नई कैबिनेट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गांधीनगर। गुजरात की राजनीति में आज अचानक तेज हलचल मच गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में हुई महत्वपूर्ण बैठक में राज्य मंत्रिपरिषद के सभी 16 मंत्रियों ने अपने-अपने इस्तीफे मुख्यमंत्री को सौंप दिए। सूत्रों के मुताबिक, यह कदम केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उठाया गया है और इसका उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और प्रशासन में नई ऊर्जा और संतुलन लाना है।

    पार्टी सूत्रों का कहना है कि नई मंत्रिपरिषद का आकार बढ़ाकर 25 से 26 सदस्यों का किया जाएगा। इसमें लगभग 7 से 10 मौजूदा मंत्रियों की जगह नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। भाजपा नेतृत्व की रणनीति है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले युवा, अनुभवी और जातीय संतुलन के साथ एक ऐसी टीम तैयार की जाए, जो प्रशासनिक गति और राजनीतिक पकड़ दोनों को मजबूत करे।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों से इस्तीफा लेने का निर्देश दिया था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व लंबे समय से “परफॉर्मेंस रिव्यू” पर नजर रखे हुए था, और अब सरकार में ‘नए जोश और नई सोच’ को शामिल करने का समय आ गया है।

    2027 चुनाव पर नजर
    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने यह बड़ा कदम 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर उठाया है। संगठन चाहता है कि अगले दो वर्षों में सरकार पूरी गति से विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाए और विपक्ष को किसी भी मोर्चे पर मुद्दा न मिल सके।

    नई मंत्रिपरिषद में महिला प्रतिनिधित्व, ओबीसी और पाटीदार समुदाय का संतुलन बनाए रखने की भी कोशिश की जाएगी। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ पहली बार विधायक बने नेताओं को मंत्री पद का मौका मिल सकता है।

    राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को भाजपा के “रीसेट मोड” के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें संगठन ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी में प्रदर्शन ही पहचान है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू

    July 14, 2026

    POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश

    July 14, 2026

    बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला में आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल गया

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.