Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बेटे का जन्मदिन मनाने दिल्ली से निकलीं दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत…
    • हार-जीत नहीं है संघर्षविराम…
    • 11 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी मोहम्मद मुन्ना ने बच्ची को 150 रूपए देकर कहा “किसी को बताना मत”
    • राज्यसभा में हरिवंश की हैट्रिक!, राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया मनोनीत
    • भारतीय विदेश सचिव ने FBI चीफ काश पटेल से की मुलाकात, दोनों देशों के संबंधों पर की चर्चा
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • माँ भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आज़ाद को नमन: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में प्रतिमा का किया अनावरण
    • मुख्य सचिव ने लोक सेवा गारंटी की सेवाओं के क्रियान्वन की समीक्षा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»राजबारी में बड़ा सड़क हादसा,नदी में गिरी 40 यात्रियों से भरी बस, 23 की मौत, कई लापता…
    BREKING NEWS

    राजबारी में बड़ा सड़क हादसा,नदी में गिरी 40 यात्रियों से भरी बस, 23 की मौत, कई लापता…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बांग्लादेश में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां पद्मा नदी में बस गिरने से 23 लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हैं. पुलिस इंस्पेक्टर रसेल मुल्ला ने ‘एएनआई’ को बताया कि अब तक 23 शव बरामद किए जा चुके हैं. रात होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन को कुछ समय के लिए रोका गया था, जिसे सुबह होते ही फिर से शुरू किया गया.

    यह हादसा दौलतदिया के फेरी टर्मिनल नंबर 3 के सामने शाम करीब 5:00 बजे हुआ. ‘ढाका ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, राजबारी से ढाका जा रही बस एक फेरी पर सवार थी, तभी वह अचानक पद्मा नदी में जा गिरी. बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे. घटनास्थल पर फायर सर्विस, नेवी और पुलिस की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

    6 घंटे बाद निकाली गई बस

    हादसे के करीब 6 घंटे बाद रेस्क्यू शिप ‘हमजा’ की मदद से डूबी हुई बस को नदी से बाहर निकाला गया. ‘ढाका ट्रिब्यून’ के मुताबिक, रात 11:15 बजे बस का कुछ हिस्सा दिखाई दिया और 11:30 बजे तक क्रेन के जरिए पूरी बस को बाहर खींच लिया गया. नदी के किनारे अपनों की तलाश में जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    इस हादसे में कुछ लोग तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. ‘ढाका ट्रिब्यून’ से बात करते हुए एक सर्वाइवर ने बताया कि वह तैरकर किनारे तक तो आ गया, लेकिन उसकी पत्नी और बच्चा उसकी आंखों के सामने पानी में समा गए. कलुखली उपजिला से बस में सवार हुए अब्दुल अजीजुल ने भी बताया कि वह सुरक्षित है, लेकिन उसका परिवार अब भी लापता है.

    जारी है सर्च ऑपरेशन

    पुलिस का कहना है कि अभी भी कुछ यात्री लापता हो सकते हैं. अंधेरे के कारण ऑपरेशन में दिक्कत आई, लेकिन नेवी और गोताखोरों की टीमें पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं. प्रशासन का कहना है कि सर्च ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तापविद्युत गृह को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान

    April 9, 2026

    “88 माह का एरियर कब मिलेगा?” — पेंशनरों का सरकार से जवाब-तलब

    April 9, 2026

    फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा,डिवाइडर से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस: महिला की मौत, 22 यात्री घायल…

    April 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.