Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»बड़ा झटका,आतंकी मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध हालात में मौत
    अंतर्राष्ट्रीय

    बड़ा झटका,आतंकी मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध हालात में मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mohammad Tahir Anwar Death : भारत के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के सरगना मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ताहिर की मौत रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई है जिसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

    जैश के ऑपरेशन्स में था मुख्य किरदार

    प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आधिकारिक चैनलों ने ताहिर अनवर की मौत की पुष्टि की है। उसका अंतिम संस्कार सोमवार को बहावलपुर की जामिया मस्जिद उस्मान वली में किया गया। ताहिर अनवर, मसूद अजहर के पांच भाइयों में से एक था और संगठन की आतंकी गतिविधियों और ऑपरेशन्स में बेहद सक्रिय भूमिका निभाता था।

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से टूट गई थी अजहर की कमर

    यह खबर ऐसे समय में आई है जब मसूद अजहर ने पिछले साल खुद स्वीकार किया था कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के दौरान हुए एयरस्ट्राइक में उसके परिवार के 10 सदस्य मारे गए थे। भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए बहावलपुर स्थित जैश के मुख्यालय ‘जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह’ पर निशाना साधा था।

    कौन-कौन हुए थे ढेर 

    मसूद अजहर के मुताबिक उस स्ट्राइक में उसकी बड़ी बहन, बहनोई, भांजा-भांजी और परिवार के पांच मासूम बच्चे समेत कुल 14 लोग (10 परिवार के और 4 करीबी साथी) मारे गए थे।

    मसूद अजहर: भारत का गुनहगार

    संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित मसूद अजहर भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है:

    2001: भारतीय संसद पर हमला।

    2008: मुंबई आतंकी हमला (26/11)।

    2016: पठानकोट एयरबेस हमला।

    2019: पुलवामा आतंकी हमला जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे।

    1994 में भारत में गिरफ्तार होने के बाद मसूद अजहर को 1999 के ‘इंडियन एयरलाइंस IC 814’ हाईजैक मामले में यात्रियों की जान बचाने के बदले रिहा करना पड़ा था। तब से वह पाकिस्तान की सरजमीं से भारत के खिलाफ साजिशें रचता रहा है लेकिन अब उसके करीबी और परिवार के सदस्य एक-एक कर खत्म हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला Ethel ने मनाया 117वां जन्मदिन के बाद लंबी जिंदगी और खुशी का बताया सीक्रेट

    August 22, 2026

    ब्रिटेन में पकड़ा गया रूसी तेल टैंकर, भारतीय कैप्टन पर लगा आरोप, पत्नी रोकर बोली–पति को बनाया गया बलि का बकरा

    August 22, 2026

    आखिर कौन है यह 30 साल का नौजवान जिसने इस साल की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील, खरीदा 670 करोड़ का महल…

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.