Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला Ethel ने मनाया 117वां जन्मदिन के बाद लंबी जिंदगी और खुशी का बताया सीक्रेट
    अंतर्राष्ट्रीय

    दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला Ethel ने मनाया 117वां जन्मदिन के बाद लंबी जिंदगी और खुशी का बताया सीक्रेट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    London: दो विश्व युद्ध, टाइटैनिक का दौर और छह ब्रिटिश सम्राटों का शासन, एक सदी से ज्यादा लंबी जिंदगी  की गवाह बन चुकीं एथेल कैटरहैम (Ethel Caterham) अब 117 साल की हो गई हैं। दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के तौर पर Guinness World Records में दर्ज Ethel ने 21 अगस्त को इंग्लैंड में अपना जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ मनाया। उनकी जिंदगी का सबसे दिलचस्प पहलू सिर्फ उनकी उम्र नहीं, बल्कि लंबी जिंदगी को लेकर उनका बेहद सरल नजरिया है। Ethel Caterham का जन्म 21 अगस्त 1909 को इंग्लैंड के Hampshire के Shipton Bellinger में हुआ था। वह आठ भाई-बहनों में से एक थीं। 2025 में ब्राजील की नन Inah Canabarro Lucas के 116 साल की उम्र में निधन के बाद Ethel दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति बनी थीं।

    बताया लंबी जिंदगी का राज
    इतनी लंबी उम्र के पीछे अपने किसी खास डाइट प्लान या कठिन एक्सरसाइज को वजह बताने के बजाय Ethel का जवाब बेहद साधारण है। उन्होंने पहले अपनी लंबी उम्र के बारे में कहा था: “Never arguing with anyone, I listen, and I do what I like.” यानी किसी से बहस मत करो, दूसरों की बात सुनो और जो पसंद है, वह करो। यही उनका सबसे चर्चित longevity mantra बन चुका है। Ethel Caterham की जिंदगी आधुनिक इतिहास के एक बड़े हिस्से को समेटे हुए है। उन्होंने दोनों विश्व युद्धों का दौर देखा, दुनिया में तकनीकी और सामाजिक बदलावों को देखा और 2020 में 110 साल की उम्र में COVID-19 से भी उबर गई थीं। उनकी जिंदगी में एक और दिलचस्प अध्याय भारत से भी जुड़ा है। युवावस्था में वह ब्रिटिश India गई थीं, जहां उन्होंने एक सैन्य परिवार में au pair के रूप में काम किया था।

    दुनिया की सबसे लंबी उम्र का रिकॉर्ड अभी दूर
    Ethel दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति हैं, लेकिन अब तक की सबसे लंबी सत्यापित मानव आयु का रिकॉर्ड उनके नाम नहीं है। यह रिकॉर्ड फ्रांस की Jeanne Calment के नाम है, जिन्होंने 122 साल 164 दिन की उम्र तक जीवन जिया था। यानी Ethel के सामने अभी भी दुनिया के सबसे लंबे सत्यापित मानव जीवन का रिकॉर्ड करीब पांच साल दूर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    समुद्र में अमेरिका का कहर: इक्वाडोर का पांचवां जहाज डुबोया, 227 मौतों ने बढ़ाई चिंता

    September 8, 2026

    यूक्रेन ने किया रूस की तेल रिफाइनरी और ड्रोन लॉन्च साइट पर हमला, राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने शेयर किया वीडियो

    September 7, 2026

    पेरिस में देश के पहले हिंदू मंदिर की भव्य प्रतिष्ठा, योगीजी ने 1970 में लिए संकल्प को किया पूरा

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.