Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»डबल मर्डर का बिशनगढ़ पुलिस ने किया खुलासा, भाई ही निकला भाई का कातिल
    क्राइम

    डबल मर्डर का बिशनगढ़ पुलिस ने किया खुलासा, भाई ही निकला भाई का कातिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    fresh crime scene at night
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान के जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के ऐलाना गांव में दर्ज दो हत्याकांडों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि पहले मामले में हादसे को छुपाने के लिए शव ठिकाने लगाया गया. जबकि दूसरे मामले में आरोपी ने अपने ही सगे भाई की हत्या कर वारदात को दूसरा रंग देने की कोशिश की.

    पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया के निर्देशानुसार गंभीर प्रकरणों के त्वरित खुलासे के लिए चलाए जा रहे. अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा व वृताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने प्रकरण संख्या 01/26 और 22/26 की गहन जांच करते हुए दोनों मामलों का खुलासा किया.

    क्या है पूरा मामला

    पहले प्रकरण में 1 जनवरी 2026 को खेकाराम भील ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र बुटाराम 21 दिसंबर 2025 से लापता था. जिसका शव 28 दिसंबर को तेलवाड़ा सरहद में मिला. परिजनों ने मांगीलाल और उसके भाई तेजाराम पर हत्या का संदेह जताया था. मामला धारा 103(1) बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट में दर्ज किया गया. दूसरे प्रकरण में 27 जनवरी 2026 को तेजाराम चौधरी का शव जुगराज जैन के बेरे पर मिला. जिसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे. तेजाराम के पुत्र ने बुटाराम के परिजनों पर शक जताते हुए मामला दर्ज कराया.

    करंट की चपेट में आने से बुटाराम की हुई थी मौत

    जांच के दौरान पुलिस ने गोपनीय साक्ष्य जुटाए, सीडीआर व बीटीएस का विश्लेषण किया. पूछताछ में मांगीलाल चौधरी ने खुलासा किया कि खेत में फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट वाले तार की चपेट में आने से बुटाराम की मौत हो गई थी. सबूत मिटाने के लिए उसने और उसके भाई तेजाराम ने शव को तेलवाड़ा के जंगल में फेंक दिया. बाद में शक और नार्को टेस्ट के डर से मांगीलाल ने 26 जनवरी को उल्टी कुल्हाड़ी से वार कर अपने भाई तेजाराम की हत्या कर दी और आरोप बुटाराम के परिजनों पर मढ़ दिया.

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने आरोपी मांगीलाल पुत्र सुरताराम चौधरी (45) निवासी ऐलाना को गिरफ्तार कर लिया है. उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व में अपने सगे साले की हत्या के मामले में पांच वर्ष की सजा काट चुका है. पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ और आगे की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…

    August 27, 2026

    21 साल की मुस्कान की हत्या, जिम ट्रेनर इमरान ने घर में अकेला देख चाकू से गोदा

    August 27, 2026

    रुड़की में रक्षाबंधन से ठीक पहले दो सगी बहनों का भाई ने किया मर्डर, चरित्र पर था शक!, जीजा को भी मारी गोली

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.