Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनता दल के प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की…
    • राजधानी मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़,30 किलो सोना के साथ 24 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
    • जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को किया गिरफ्तार
    • बंगाल चुनाव के बीच संजय राउत की ओवैसी को सलाह
    • मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बीजेपी ने दिल्ली पुलिस से की कार्रवाई की मांग
    • मटन पार्टी के बाद ‘रेबीज’ का खौफ: गाजियाबाद के परिवार में मचा हड़कंप
    • ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी को डंपर ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
    • बंगाल के लिए  अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपए, 6 महीने में UCC
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»भतीजे से हुए विवाद का बदला बीजेपी नेता चाचा की हत्या से लिया…मुख्य आरोपी राज और विपिन गिरफ्तार
    मुख्य समाचार

    भतीजे से हुए विवाद का बदला बीजेपी नेता चाचा की हत्या से लिया…मुख्य आरोपी राज और विपिन गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार चौहान की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कारवाई करते हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी राज चौहान और विपिन यादव को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, परिजनों द्वारा नामजद किए गए अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी दोषी को छोड़ा न जाए।

    मॉर्निंग वॉक के दौरान हत्यारों ने बेरहमी से मारा

    जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने प्रेस वार्ता कर इस मामले की ताजा स्थिति साझा की। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार तड़के करीब 5:00 बजे सुबह हुई थी जब राजकुमार चौहान मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उसी दौरान घात लगाए हमलावरों ने पहले उन पर गोली चलाई थी लेकिन निशाना चूक गया।

    गोली मारने के बाद चाकुओं से गोदा, मेडिकल कालेज में हुई मौत

    इसके बाद हमलावरों ने उनका पीछा कर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में परिजन और स्थानीय लोग पुलिस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस तत्काल हरकत में आ गई।

    मृतक के भतीजे से हत्यारोपियों का था विवाद

    एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम है। मृतक के भतीजे और आरोपियों के बीच पहले से विवाद हुआ था, जो इस घटना का कारण बना। इसी विवाद के चलते राज चौहान और विपिन यादव ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

    अन्य आरोपियों से भी पूछताछ जारी

    पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे 8 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी स्पष्ट हो सके।

    आठ लोगों को किया गया है नामजद

    हत्या के मामले में मृतक के परिजनों द्वारा कुल 8 लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई थी, जिसमें दीपक गौड़, धर्मदेव चौहान, लालजी यादव उर्फ गुड्डू यादव, धर्मपाल चौहान, अमर सिंह चौधरी, मोनू पांडे, सतेंद्र चौधरी, टिल्लू और अभय पांडे समेत अन्य के नाम शामिल हैं।

    इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

    पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने पर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में चिलुआताल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 181/2026 के तहत धारा 103(2), 61(2), 191(2), 191(3) और 303 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

    परिजनों की सुरक्षा चाक चौबंद

    जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि घटना के बाद परिजनों द्वारा सुरक्षा की मांग की गई थी, जिसे तत्काल प्रभाव से पूरा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों ने नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग की है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

    दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कारवाई

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी बच्चों की पढ़ाई जिस स्कूल में पढ़ रहे है आगे जारी रहेगा प्रशासन पूरी मदद करेगी और पूरे मामले में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जांच अभी जारी है और जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी को इस मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मटन पार्टी के बाद ‘रेबीज’ का खौफ: गाजियाबाद के परिवार में मचा हड़कंप

    April 10, 2026

    ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी को डंपर ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    April 10, 2026

    खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से गिरी डेढ़ साल की मासूम…

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.