Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»तेलंगाना में दवा कंपनी में ब्लास्ट, दो लोगों की मौत, 9 घायल
    BREKING NEWS

    तेलंगाना में दवा कंपनी में ब्लास्ट, दो लोगों की मौत, 9 घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले में एक दवा कंपनी में देर रात ब्लास्ट हुआ, जिसके कारण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट के संबंध में शनिवार को पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पोचमपल्ली मंडल स्थित दवा कंपनी में यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कर्मचारियों की शिफ्ट बदल रही थी।

    दमकल ने आग पर पाया काबू

    दवा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट के बाद आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद राहत और बचाव कार्य पूरा किया गया। इस हादसे के संबंध में दमकल अधिकारी ने बताया, ‘कल (शुक्रवार) रात करीब 10:30 बजे हमें स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि एक फार्मा कंपनी में ब्लास्ट हुआ है। चौटुप्पल से एक दमकल वाहन और अन्य स्थानों से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। यह घटना यादाद्री-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हमें आशंका है कि रिएक्टर में विस्फोट हुआ हो सकता है। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।’

    दमकल ने आग पर पाया काबू

    दवा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट के बाद आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद राहत और बचाव कार्य पूरा किया गया। इस हादसे के संबंध में दमकल अधिकारी ने बताया, ‘कल (शुक्रवार) रात करीब 10:30 बजे हमें स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि एक फार्मा कंपनी में ब्लास्ट हुआ है। चौटुप्पल से एक दमकल वाहन और अन्य स्थानों से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। यह घटना यादाद्री-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हमें आशंका है कि रिएक्टर में विस्फोट हुआ हो सकता है। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।’

    पुलिस ने क्या दी जानकारी?

    दवा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। इससे वहां काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, दवा कंपनी के रिएक्टर में हुए ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट में घायल दो श्रमिकों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से झुलसे हुए लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर रिएक्टर में ब्लास्ट किस वजह से हुआ। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मनी लॉन्ड्रिंग केस में कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी प्रियंका के ठिकानों पर ED की छापेमारी

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़: 13 प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सचिवालय सेवा के दर्जनों अधिकारी-कर्मचारी हुए पदोन्नत

    September 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.