Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
    • सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन,नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, हंगामे के बाद विपक्ष निलंबित
    • एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन
    • एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»देहरादून में नदी-नालों में भयानक उफान, आसन नदी में बहे 15 मजदूर, 8 के शव बरामद
    BREKING NEWS

    देहरादून में नदी-नालों में भयानक उफान, आसन नदी में बहे 15 मजदूर, 8 के शव बरामद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून:

    उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद नदी-नालों में जबरदस्‍त उफान पर हैं और इसके कारण लगातार हादसों की खबरें आ रही है. देहरादून के प्रेम नगर क्षेत्र में आसन नदी में करीब 15 मजदूर बह गए. इनमें से दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया है. वहीं पांच अभी भी लापता हैं. इस हादसे में एसडीआरएफ ने आठ शवों को बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक यह सभी लोग नदी में खनन करने के लिए गए थे, लेकिन नदी में पानी ज्यादा आने की वजह से यह सभी लोग बह गए. इसके साथ ही उत्तराखंड के पहाड़ों की गोद में बसा शांत मालदेवता और सहस्त्रधारा अचानक कुदरत के कहर से चीख उठा. सहस्त्रधारा की वादियों में बारिश कहर बनकर बरस रही है. बादल फटा तो सिर्फ पानी नहीं बरसा बल्कि ऊपर से आफत भी बरसी. वहीं मालदेवता में सॉन्ग नदी भी अपने उफान पर है. नदी देहरादून मालदेवता और टिहरी जाने वाले रोड को बहाकर ले गई है. 10 से 15 साल में ऐसा पहली बार है जब सौंग नदी का इतना रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. वहीं सहस्त्रधारा में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ राहत कार्य में जुटी हुई हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दुकानें बह गई हैं, हालांकि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. 

    15 मजदूर बहे, आठ लोगों के शव बरामद

    देहरादून के प्रेम नगर क्षेत्र में आसन नदी में करीब 15 मजदूर बह गए. इनमें से दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया है. वहीं पांच अभी भी लापता हैं. इस हादसे में एसडीआरएफ ने आठ शवों को बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक यह सभी लोग नदी में खनन करने के लिए गए थे, लेकिन नदी में पानी ज्यादा आने की वजह से यह सभी लोग बह गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

    July 15, 2026

    एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास

    July 15, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.