महासमुंद (Bagbahara News): छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित शासकीय क्वार्टर में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव पाए गए हैं, जिन्हें सामूहिक आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान थाना पटेवा के ग्राम चिरको निवासी बसंत पटेल (41), उनकी पत्नी भारती पटेल (38), और उनके दो बच्चे सेजल पटेल (12) और कियांश पटेल (4) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, भारती पटेल और उनके दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पाए गए, जबकि बसंत पटेल का शव फांसी से लटका हुआ मिला। बसंत पटेल आदिमजाति कल्याण विभाग के ब्लाक कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। पुलिस इस सामूहिक आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
समाचार की ताजा जानकारी के लिए हम लगातार अपडेट दे रहे हैं। हम अपने पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

