Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
    • Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…
    • शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…
    • बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…
    • रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
    • भारत का पहला मेडल पक्का, बॉक्सर लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचीं
    • CJP प्रोटेस्ट के बीच निर्मला सीतारमण का बयान, कहा- “दोषियों को पहले ही कर लिया है गिरफ्तार, अब जल्द सजा दिलाई जाएगी”
    • ‘हर छात्र आंदोलन लोकतंत्र के लिए नहीं’, तसलीमा नसरीन की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»दोनों पैर गंवाए, फिर भी कहा मैं पीड़ित नहीं फाइटर हूं… सदानंद मास्टर की राज्यसभा तक पहुंचने की कहानी
    BREKING NEWS

    दोनों पैर गंवाए, फिर भी कहा मैं पीड़ित नहीं फाइटर हूं… सदानंद मास्टर की राज्यसभा तक पहुंचने की कहानी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    10 जुलाई की शाम को अचानक सदानंद मास्टर के पास फ़ोन आया कि प्रधानमंत्री आपसे बात करना चाहते हैं. आप फ्री रहें… कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइन पर थे और बोले सदानंद जी कैसे हो. मैं आपको एक नई ज़िम्मेदारी देना चाहता हूं. दूसरी तरफ से सदानंद बोले आप जो ज़िम्मेदारी देंगे निष्ठा पूर्वक निभाएंगे. लेकिन उनको ये नहीं बताया गया कि उनको राज्यसभा भेजा जाएगा. इस बातचीत के दो दिन बाद केरल के बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने उनको बताया कि सरकार आपको राज्यसभा भेज रही है. 13 तारीख़ को उनके नाम की घोषणा हुई. केरल के बीजेपी उपाध्यक्ष मास्टर सदानंद ने 2016 में सबका ध्यान तब खींचा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा में मास्टर सदानंद का हाथ उठाकर बोले ये हमारा संघर्ष करने वाला कार्यकर्ता. ऐसे कार्यकर्ताओं के सहारे ही केरल में बीजेपी बढ़ेगी उसके 9 साल बाद मास्टर सदानंद को राज्यसभा भेजा गया.

    Latest and Breaking News on NDTV

    मास्टर सदानंद का पूरा परिवार CPI M का कॉडर है लेकिन वो बीजेपी के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से प्रभावित होकर कॉलेज के वक्त ही RSS से जुड़ गए. साल 2020 में जब RSS से रिटायर हुए तब उनको केरल बीजेपी में ज़िम्मेदारी मिली. अभी वो केरल बीजेपी में उपाध्यक्ष के तौर पर राजनीतिक कार्य कर रहे हैं.

    केरल की राजनीतिक हिंसा में दोनों पैर काटे गए 

    केरल में राजनीतिक हिंसा का सबसे बड़े गढ़ कन्नूर में मास्टर सदानंद RSS की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे. इसी के वजह से उनका राजनीतिक विरोध सीधे तौर पर CPI (M) से था. साल1994 में कॉलेज के सांस्कृतिक गतिविधियों के दौरान उनपर कथित तौर पर CPI के स्टूडेंट विंग ने हमला किया और सरे आम उनके दोनों पैर कथित तौर पर काट दिए गए.

    मास्टर सदानंद कहते हैं कि पैर कट गए लेकिन RSS के प्रचार प्रसार का काम केरला में नहीं छोड़ा और न ही मैं अपने को कभी राजनीतिक हिंसा का पीड़ित मानता हूं. मैंने हमेशा कहा कि मैं हिंसा का पीड़ित नहीं हूं मैं फाइटर हूं. 

    बीजेपी केरल में अच्छा करने जा रही है

    केरल में बीजेपी क्यों नहीं अच्छा कर पा रही है? इस सवाल पर उन्होंने कहा बीजेपी ने पिछले चुनाव में बीस फ़ीसदी के क़रीब वोट बैंक का शेयर था. बीजेपी आने वाले समय में अच्छा करने जा रही है. वो कहते हैं केरल का विकास किसी राजनीतिक पार्टी या सरकार की नहीं बल्कि केरल शुरु से ही अपने विकास के लिए जागरुक रही है. भाषा के मुद्दे पर उनका कहना है कि केरल में कोई विरोध नहीं है हिन्दी का. हिन्दी राष्ट्र भाषा हैं हम उसे मानते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…

    July 23, 2026

    रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी

    July 23, 2026

    मोदी सरकार की बौखलाहट लगातार बढ़ती जा रही – जयराम रमेश

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.