Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय क्षेत्र की मखाना विकास योजना – राष्ट्रीय मखाना बोर्ड, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत प्रक्षेत्र एवं बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का भ्रमण
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
    • सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो
    • एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
    • 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन
    • सेवा संकल्प अभियान 2026:बिहान से बदल रही सरगुजा की महिलाओं की तस्वीर, हुनर और हौसले से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
    • दिल्ली अब दूर नहीं- सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, October 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ब्रेकिंग न्यूज़-अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला 2026 का फिजिक्स नोबेल पुरस्कार, ब्रह्मांड को समझने में मिली मदद
    अंतर्राष्ट्रीय

    ब्रेकिंग न्यूज़-अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला 2026 का फिजिक्स नोबेल पुरस्कार, ब्रह्मांड को समझने में मिली मदद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया। इस साल अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी बनाने में अहम योगदान देने और अंतरिक्ष से आने वाले बेहद ज्यादा ऊर्जा वाले न्यूट्रिनो की खोज के लिए दिया गया है। 2025 का भौतिकी का नोबेल जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को दिया गया था। 

    रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने हैल्जेन के उस वैज्ञानिक योगदान को मान्यता दी, जिसमें उन्होंने एक ऐसी अवधारणा को वास्तविकता में बदला जिसे कभी असंभव जैसा माना जाता था। इसके तहत अंटार्कटिका की करीब एक घन किलोमीटर बर्फ का इस्तेमाल ब्रह्मांड से आने वाले बेहद मुश्किल से पकड़े जाने वाले कणों का पता लगाने के लिए किया गया।

    हैल्जेन की किस खोज पर उन्हें मिला नोबल?
    न्यूट्रिनो प्रकृति में पाए जाने वाले सबसे अधिक संख्या वाले कणों में शामिल हैं। हालांकि, इनका पता लगाना बेहद कठिन होता है। इन पर कोई विद्युत आवेश नहीं होता और ये पदार्थ के साथ बहुत कमजोर तरीके से प्रतिक्रिया करते हैं। हर सेकंड अरबों न्यूट्रिनो हमारे शरीर से होकर गुजरते हैं, लेकिन आम तौर पर उनका कोई प्रत्यक्ष असर महसूस नहीं होता।

    यही विशेषता न्यूट्रिनो को खगोल विज्ञान के लिए बेहद महत्वपूर्ण बनाती है। आवेशित कणों के विपरीत, जिन्हें चुंबकीय क्षेत्र अपनी दिशा से हटा सकते हैं, उच्च ऊर्जा वाले न्यूट्रिनो ब्रह्मांड में बहुत लंबी दूरी लगभग सीधी रेखा में तय कर सकते हैं। इस दौरान वे अपने स्रोत की जानकारी अपने साथ लेकर चलते हैं। इस वजह से न्यूट्रिनो ब्रह्मांड के कुछ सबसे शक्तिशाली और हिंसक क्षेत्रों से आने वाले संदेशवाहक की तरह काम कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नाइजीरियाई वायुसेना का एटीआर-42 विमान क्रैश, 32 लोगों की मौत…

    October 6, 2026

    आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल…

    October 5, 2026

    बड़ा हादसा : कांगो नदी में दो नावों की टक्कर में 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

    October 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.