Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
    • चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन
    • उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • विकसित भारत जी राम जी: पक्की नाली निर्माण से जुंगेरा के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत
    • पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात
    • कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»साली के प्यार में अंधा हुआ जीजा, शादी से 2 दिन पहले कर दी मंगेतर की हत्या
    क्राइम

    साली के प्यार में अंधा हुआ जीजा, शादी से 2 दिन पहले कर दी मंगेतर की हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jharkhand Crime: झारखंड के गिरिडीह जिले में शादी से महज दो दिन पहले 20 वर्षीय युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में युवक की मंगेतर के जीजा को गिरफ्तार किया गया है, जिसने कथित प्रेम प्रसंग के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। 

    अधिकारियों ने बताया कि जमुआ थाना क्षेत्र के भीखोडीह गांव का रहने वाला नीरज हाजरा अपनी शादी के सिलसिले में राजस्थान से घर लौटा था, लेकिन पांच जुलाई को वह अचानक लापता हो गया। अधिकारियों ने बताया कि उसकी शादी सात जुलाई को होने वाली थी। अधिकारियों के अनुसार बाद में उसका शव पड़ोसी राज्य बिहार के जमुई जिले के बिचकोरवा में एक सुनसान जगह से बरामद किया गया। 

    खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सुभाष हाजरा (30) को गिरफ्तार किया, जो बिहार के जमुई का रहने वाला है। एसडीपीओ ने कहा, “पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि नीरज की मंगेतर व अपनी साली के साथ पिछले दो साल से आरोपी के प्रेम संबंध थे। उसने युवती पर नीरज से रिश्ता तोड़ने का दबाव भी बनाया था, लेकिन जब युवती ने इनकार कर दिया, तो आरोपी ने नीरज की हत्या की साजिश रच डाली।” 

    पुलिस के अनुसार, सुभाष ने कथित तौर पर चार जुलाई को नीरज को शादी से पहले ‘पार्टी’ देने के बहाने अपने पास बुलाया, इसके बाद दोनों बिहार के जमुई चले गए, जहां आरोपी ने नीरज को नशा कराने के बाद उसकी हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, वारदात में इस्तेमाल किया गया स्कूटर, एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मामूली विवाद में पिता की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

    July 12, 2026

    नवागांव: मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…

    July 12, 2026

    कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.