Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी, रायपुर में 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला…
    • हैवानियत के दौरान चीखी थी मासूम, दरिंदे विनय ने पाइप से किया लहूलुहान; गाजियाबाद रेप केस में सनसनीखेज खुलासा
    • बलरामपुर में एक अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप,चीखने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण फिर जो हुआ…
    • छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ढाई वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य
    • कर्नाटक के सीएम और उनकी 40 साल पुरानी दोस्त यज्दी रोडकिंग बाइक
    • लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार
    • ‘ नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई 90 फीसदी खत्म’ , US-Iran तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
    • पहलगाम आतंकी हमले के मामले में जम्मू की अदालत ने लश्कर चीफ हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट किया जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»भाई ने कहा…शाबाश बहन,लंदन के मैदान में भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड…
    खेल

    भाई ने कहा…शाबाश बहन,लंदन के मैदान में भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिया। दीप्ति ने नौवें ओवर में अपना दूसरे ओवर फेंकते हुए पहली ही गेंद पर बीएल मूनी को आउट कर 356वां अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाया।

    इसके साथ ही शहर की बेटी ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के सर्वाधिक 355 विकेटों का रिकार्ड को तोड़ दिया। वे वनडे, टेस्ट और टी20 तीनों फार्मेट में में दुनिया में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं। रिकार्ड के समय के कोच व भाई सुमित शर्मा मैदान में मौजूद रहे। वे रिकार्ड बनते ही भावुक हुए, बोले शाबाश बहन।

    आस्ट्रेलिया टीम ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में कुछ अच्छे शाट्स खेले, लेकिन दीप्ति शर्मा की घूमती गेंदों ने उनके बड़े शाट पर ब्रेक लगाई। दीप्ति ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को परेशान किया। 356वां विकेट लेते ही पूरा स्टेडियम उनके नाम लेकर दर्शकों ने चीयर किया। दीप्ति अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाज बन गई हैं।

    दीप्ति के कोच व भाई सुमित शर्मा ने कहा, बहन ने अभी तक अपना बेहतर देने का प्रयास किया है। अब उसने सबसे अधिक विकेट लेकर क्रिकेट की दुुनिया बड़ा रिकार्ड बनाया है। रिकार्ड भी मेरे सामने बनाया, यह मेरे लिए बड़ी बात है।

    दीप्ति शर्मा ने करियर में लगातार मेहनत और समर्पण से यह रिकार्ड बनाया। उन्होंने टी20, वनडे और टेस्ट में मिलाकर अब 356 विकेट पूरे कर लिए हैं। टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। झूलन गोस्वामी खुद कमेंट्री बॉक्स में मौजूद थीं और दीप्ति को बधाई दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    18 साल का रिश्ता टूटा, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

    July 13, 2026

    FIFA 2026 : 24 साल बाद विश्व कप में भिड़ेंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, महान फुटबॉलर रूनी ने मेसी को बताया कमज़ोर कड़ी

    July 13, 2026

    कोच गौतम या कप्तान श्रेयस कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.