Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गर्भवती विधवा से मेलानिया की तुलना पर भड़के ट्रंप, फेमस कॉमेडियन जिमी किमेल को दिया अल्टीमेटम
    • लिव-इन में पैदा हुए बच्चे ‘नाजायज नहीं’, उनके अधिकार सुरक्षित हैं- सुप्रीम कोर्ट
    • “मेरी ओर से भी कोई वकील पेश नहीं होगा”, केजरीवाल के बाद सिसोदिया का भी ‘सत्याग्रह’ ऐलान
    • धार्मिक अनुष्ठान में चली गोली, 26 साल की महिला की दर्दनाक मौत…
    • ‘आपकी शादी भी इसलिए हो पाई है क्योंकि…’, राघव पर सौरभ का निशाना
    • ताऊ पर चढ़ा भक्ति का रंग, बीच सड़क पर करने लगे डांस…
    • ‘अब सीधा शपथ ग्रहण में आऊंगा…’ बैरकपुर से पीएम मोदी ने भरी हुंकार, 
    • राघव समेत AAP के बागी सांसदों को मंजूरी मिलने पर सरकार का पहला रिएक्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»धार्मिक अनुष्ठान में चली गोली, 26 साल की महिला की दर्दनाक मौत…
    क्राइम

    धार्मिक अनुष्ठान में चली गोली, 26 साल की महिला की दर्दनाक मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Shimla News : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला अंतर्गत रोहड़ू के चिड़गांव क्षेत्र से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान खुशी का माहौल मातम में बदल गया। दरअसल, रविवार रात कुलगांव में चल रहे एक देव उत्सव में पारंपरिक हवाई फायरिंग के दौरान एक महिला को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

    उत्सव के दौरान हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, कुलगांव क्षेत्र में देवता के सम्मान में एक विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। परंपरा का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में देवता के कारदार और श्रद्धालु अपनी बंदूकों के साथ हवाई फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान चली एक गोली वहां मौजूद 26 वर्षीय महिला को लग गई। मृतक महिला की पहचान रितिका (पत्नी सतीश) के रूप में हुई है, जो समीपवर्ती गांव बकोरा की रहने वाली थी। रितिका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। वहीं, देव आस्था से जुड़े इन कार्यक्रमों में देवलू पारंपरिक हथियारों जैसे तलवार, डांगरू और खुखरी के साथ नृत्य करते हैं और बंदूकों से हवाई फायर करते हैं। हालांकि, रविवार रात की इस घटना ने उत्सव में बरती जाने वाली सुरक्षा और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किस व्यक्ति की बंदूक से चली, क्योंकि कार्यक्रम में कई लोग अपनी बंदूकों के साथ मौजूद थे।

    मामला दर्ज

    इधर, घटना की सूचना मिलते ही चिड़गांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहड़ू अस्पताल भेज दिया है। चिड़गांव थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की नृशंस हत्या

    April 27, 2026

    डोंगरगढ़ :शादी समारोह में खूनी झड़प, एक युवक की चाकू मारकर हत्या, गांव में तनाव

    April 27, 2026

    1-2 महीने से बच्ची को फुसला रहा था आरोपी,पटना में दूध लेने गई 10 साल की बच्ची के हत्यारे का खौफनाक कबूलनामा…

    April 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.