Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के आसार, 10 अप्रैल तक हो सकती है नए मंत्रियों की घोषणा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के आसार, 10 अप्रैल तक हो सकती है नए मंत्रियों की घोषणा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    मंत्रिमंडल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज हो गई है और यह प्रक्रिया 10 अप्रैल तक पूरी हो सकती है। इस सिलसिले में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और संगठन मंत्री शिवप्रकाश 8 अप्रैल को रायपुर पहुंचे हैं। वे 9 अप्रैल को संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे, जिसमें संभावित मंत्रियों के नामों पर अंतिम चर्चा की जाएगी।

    पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर संभाग से अमर अग्रवाल और दुर्ग संभाग से गजेंद्र यादव का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान इन नामों पर सहमति बनी है। अमर अग्रवाल पहले भी वित्त, स्वास्थ्य और नगरीय प्रशासन जैसे अहम विभागों के मंत्री रह चुके हैं, जबकि गजेंद्र यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता बिसराराम यादव के पुत्र हैं।

    राजनीतिक संतुलन की रणनीति
    भाजपा गजेंद्र यादव को मंत्री बनाकर यादव समाज को साधने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में जातिगत समीकरणों का लाभ लिया जा सके। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

    इंटरनेट मीडिया में इस बात की भी चर्चा है कि यदि हरियाणा मॉडल अपनाया गया और 14 मंत्रियों की अनुमति दी गई, तो रायपुर संभाग से पुरंदर मिश्रा, अजय चंद्राकर या राजेश मूणत में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है।

    निगम-मंडल और संसदीय सचिवों की भी तैयारी
    सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ विधानसभा उपाध्यक्ष और संसदीय सचिवों की नियुक्ति भी की जाएगी। अंतागढ़ से विधायक विक्रम उसेंडी को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा 16 नेताओं को संसदीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जिन नामों की चर्चा है, उनमें रायमुनि भगत, चैतराम अटामी, धर्मजीत सिंह, योगेश्वर राजू सिन्हा, भावना बोहरा, गोमती साय, मोतीलाल सिन्हा, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दीपेश साहू, प्रबोध मिंज, सुशांत शुक्ला, रोहित साहू, रिकेश सेन, नीलकंठ टेकाम, संपत अग्रवाल या राजेश अग्रवाल प्रमुख हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.