Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
    • सफलता की कहानी:उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर
    • आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री श्री केदार कश्यप
    • खरीफ 2026 में पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया, 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त
    • सरकारी स्कूल के किचन में निकला सांप, भोजन बनाते समय मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र को डसा…
    • रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डाॅ. एम.पी. ठाकुर सहित चार कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
    • ओडिशा के बच्चे पढ़ रहे हैं पांच बड़े ब्लंडर, सिर पकड़ लेंगे आप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»बिना शराब पिए भी खराब हो सकता है लिवर? 
    खानपान-सेहत

    बिना शराब पिए भी खराब हो सकता है लिवर? 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डेस्क : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि लिवर की बीमारी सिर्फ शराब पीने वालों को होती है, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। डॉक्टरों के अनुसार, बिना शराब पिए भी लोग गंभीर लिवर रोग, खासकर Liver Cirrhosis का शिकार हो सकते हैं।

    क्या है लिवर सिरोसिस? (Silent Killer क्यों कहा जाता है)

    Liver Cirrhosis एक गंभीर बीमारी है, जिसमें लिवर धीरे-धीरे खराब होने लगता है। इसमें लिवर में फैट जमा होता है और फिर स्कार टिश्यू बनने लगते हैं, जिससे लिवर सख्त हो जाता है और काम करना बंद करने लगता है। इसे “साइलेंट किलर” इसलिए कहा जाता है क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षण साफ नजर नहीं आते, लेकिन अंदर ही अंदर यह शरीर को नुकसान पहुंचाता रहता है।

    बिना शराब के भी क्यों खराब हो रहा है लिवर?

    अब यह बीमारी सिर्फ शराब से नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की गलत आदतों से भी जुड़ी है
    जंक फूड और ज्यादा तला-भुना खाना
    मोटापा और बढ़ता वजन
    Type 2 Diabetes
    ज्यादा स्ट्रेस और खराब लाइफस्टाइल
    बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों का सेवन।

    लिवर खराब होने के शुरुआती संकेत

    शुरुआत में ये लक्षण नजर आ सकते हैं
    लगातार थकान और कमजोरी
    भूख कम लगना
    पेट में हल्की परेशानी
    बिना वजह वजन कम होना।

    गंभीर लक्षण जिन्हें नजरअंदाज न करें

    अगर बीमारी बढ़ जाए तो ये संकेत दिख सकते हैं
    पेट में सूजन या पानी भरना
    आंखों और त्वचा का पीला पड़ना
    बार-बार इंफेक्शन होना
    अत्यधिक कमजोरी।

    लिवर खराब होने से ऐसे करें बचाव

    डॉक्टरों के अनुसार, समय पर सावधानी ही सबसे बड़ा इलाज है
    नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं
    लिवर फंक्शन टेस्ट और अल्ट्रासाउंड कराएं
    हेल्दी और संतुलित आहार लें
    जंक फूड से दूरी बनाएं
    रोजाना एक्सरसाइज करें
    वजन कंट्रोल में रखें
    बिना डॉक्टर की सलाह दवाइयां न लें। 

    लिवर की बीमारी सिर्फ शराब पीने वालों तक सीमित नहीं है। आपकी रोज की छोटी-छोटी गलत आदतें भी धीरे-धीरे लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए समय रहते सावधान रहना बेहद जरूरी है।

    (Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तेज बुखार, सिर और शरीर में दर्द…..,मलेरिया होने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत

    June 29, 2026

    60 दिन बाजार में मिलता है यह फल, सेहत के लिए माना जाता है किसी वरदान से कम नहीं

    June 28, 2026

    रात भर जागने की आदत बना सकती है बीमार, नींद का है कैंसर से गहरा कनेक्शन

    June 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.