Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां मिली जिम्मेदारी…
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ठंडी फिजाओं में ‘कैप्टन कूल पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे मसूरी
    मुख्य समाचार

    ठंडी फिजाओं में ‘कैप्टन कूल पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे मसूरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मसूरी: भारतीय क्रिकेट को दो विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर पहाड़ों की रानी मसूरी की वादियों में नजर आए, लेकिन इस बार उनका दौरा क्रिकेट, विज्ञापन या किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेटी के भविष्य को संवारने से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, धोनी अपनी बेटी के एक प्रतिष्ठित स्कूल के समर प्रोग्राम में प्रवेश की प्रक्रिया के सिलसिले में मसूरी पहुंचे हैं।

    महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ लालटिब्बा क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक होटल त्वामइल डंदवत में ठहरे हुए हैं। उनके आगमन की खबर मिलते ही होटल परिसर और आसपास के इलाकों में क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा लग गया। हालांकि, हमेशा की तरह धोनी ने खुद को सुर्खियों से दूर रखने की कोशिश की, लेकिन उनकी एक झलक पाने को लोग घंटों इंतजार करते रहे।

    शिक्षा के लिए मसूरी पर भरोसा

    धोनी के इस दौरे ने एक बार फिर यह साबित किया है कि मसूरी केवल पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों का केंद्र भी है। देश-विदेश से अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास के लिए मसूरी का रुख करते हैं। अब इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी जुड़ गया है।

    तीन करोड़ की लग्जरी कार और सादगी भरा अंदाज

    सूत्रों के अनुसार, धोनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपनी लग्जरी कार से मसूरी पहुंचे, लेकिन करोड़ों की गाड़ी और स्टारडम के बावजूद उनका व्यवहार पूरी तरह सामान्य रहा। होटल कर्मचारियों और वहां ठहरे कुछ पर्यटकों के साथ उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं। कई लोगों ने कहा कि धोनी की सादगी ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।

    बारिश और ठंडी हवाओं के बीच दिखे रिलैक्स

    रविवार सुबह मसूरी का मौसम बेहद खुशनुमा रहा। हल्की बारिश, घने बादल और ठंडी हवाओं ने पूरे शहर को प्राकृतिक सौंदर्य से भर दिया। बताया जा रहा है कि धोनी ने भी सुबह के समय मसूरी की ठंडी फिजाओं और शांत वातावरण का भरपूर आनंद लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्हें पहाड़ों की शांति हमेशा आकर्षित करती रही है।

    ‘धोनी इफेक्ट’ से बढ़ी हलचल

    पर्यटन सीजन के बीच धोनी के आगमन से लालटिब्बा और आसपास के इलाकों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। कई पर्यटक अपने घूमने के कार्यक्रम छोड़कर केवल धोनी को देखने के लिए होटल के आसपास पहुंच गए। सोशल मीडिया पर भी उनके मसूरी दौरे की तस्वीरें वायरल होती रहीं।

    मसूरी से पुराना जुड़ाव

    उत्तराखंड और पहाड़ों से धोनी का लगाव किसी से छिपा नहीं है। व्यस्त जीवन और सार्वजनिक जिम्मेदारियों के बीच जब भी उन्हें सुकून के कुछ पल बिताने होते हैं, वह अक्सर पहाड़ी इलाकों का रुख करते हैं। मसूरी भी उनकी पसंदीदा जगहों में शामिल रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…

    August 8, 2026

    थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़:अब ATM से मिलेगा अनाज, राशन लेने की प्रक्रिया होगी आसान,रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ग्रेन एटीएम की शुरुआत…

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.