Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    • सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश
    • मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…
    • शादी के कुछ ही महीनों बाद पति बना हैवान,पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा…
    • केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: एम्स के आईसीयू में भर्ती
    • योगेश वर्मा के आयोजन में भव्य दही हांडी उत्सव, मानपुर की टीम ने जीता 21 हजार रुपये का पुरस्कार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर डंपर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, भाई-बहन की मौत
    मुख्य समाचार

    ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर डंपर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, भाई-बहन की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई टिहरी: टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर डंपर और कार की टक्कर में भाई-बहन की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब सवा सात बजे मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में मालागूंठी के पास हुआ जब ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही कार की विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। 

    थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग वाहन के अंदर फंस गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। बचावकर्मियों ने गैस कटर की मदद से कार को काटकर चारों लोगों को बाहर निकाला और उन्हें ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चौहान ने बताया कि उपचार के दौरान श्रीनगर निवासी ऋषभ (22) और उनकी बहन रक्षा सेमवाल (24) ने दम तोड़ दिया। कीर्तिनगर निवासी सुहानी (20) और श्रीनगर निवासी ईशानी (20) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर कर दिया। 


    रक्षा सेमवाल कीर्तिनगर स्थित अस्पताल में लैब तकनीशियन के पद पर कार्यरत थीं, जबकि ऋषभ सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता भी सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत

    September 7, 2026

    मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…

    September 7, 2026

    देर से घर लौटी घरवालों ने डांट दिया,इसी बात से नाराज दिल्ली में 13 साल की बच्ची ने की आत्महत्या…

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.