राष्ट्रीय

डिवाइडर से टकराकर ट्रेलर से भिड़ी कार, पांच लोगों की मौत, एक घायल

दौसा। राजस्थान में दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर एक कार के ट्रेलर से टकराने से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कार में सवार सभी लोग कालाखो गांव के निवासी थे और एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। देर रात कैलाई गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार दूसरी लेन में पहुंच गई जहां विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई।

पुलिस ने बताया कि इससे कार में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायलों को दौसा के जिला अस्पताल लाया गया जहां एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल नवीन को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर चालक द्वारा नियंत्रण खोना माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button