Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»इनकम टैक्स विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 16 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
    क्राइम

    इनकम टैक्स विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 16 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुरवा थाना क्षेत्र में एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां इनकम टैक्स विभाग में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक जनरल स्टोर दुकानदार से 16,28,069 रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अधिकारी बनकर दिया भरोसा, दिखाया विजिटिंग कार्ड

    रायपुरवा निवासी अमित गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात आशुतोष नाम के युवक से हुई थी। आशुतोष मूल रूप से ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है और फिलहाल पनकी क्षेत्र में रह रहा था।आरोप है कि उसने खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताते हुए अपना विजिटिंग कार्ड दिखाया और विभाग में क्लर्क की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके लिए उसने करीब 25 लाख रुपये खर्च होने की बात कही।

    2016 से 2019 के बीच खातों में जमा कराए रुपये

    पीड़ित के मुताबिक आरोपी की बातों में आकर उसने 2016 से 2019 के बीच अलग-अलग समय पर आरोपी और उसके परिवार के खातों में पैसे ट्रांसफर किए।अमित गुप्ता ने बताया कि उसने आशुतोष, उसकी मां, पिता, पत्नी और एक रिश्तेदार के बैंक खातों में कुल 16,28,069 रुपये जमा किए। काफी समय बीत जाने के बाद जब अमित ने नौकरी के बारे में पूछा तो आरोपी ने उसे इनकम टैक्स विभाग का नियुक्ति पत्र थमा दिया।लेकिन जब वह कानपुर स्थित कार्यालय में जॉइनिंग करने पहुंचा तो पता चला कि नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी है। पत्र पर उपायुक्त सर्किल आकाश सिंह के नकली हस्ताक्षर भी किए गए थे।

    छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुई मुकदमा दर्ज

    इस मामले में रायपुरवा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वही पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी विजय कुमार के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपियों की भूमिका और लेन-देन के सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.