BREKING NEWS
-
जशपुर जिले में चार नालों पर पुल निर्माण के लिए 13 करोड़ स्वीकृत
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए चार प्रमुख नालों पर पुल निर्माण हेतु 13 करोड़ 69 लाख 21 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना ग्रामीण इलाकों में आवागमन को न केवल आसान बनाएगी, बल्कि वर्षा ऋतु में संपर्क मार्गों के बाधित न होने की सुनिश्चितता भी प्रदान करेगी।…
Read More » -
शीघ्रलेखन, मुद्रलेखन व कम्प्यूटर कौशल परीक्षा के पुर्नमूल्यांकन/पुर्नगणना परिणाम घोषित
रायपुर -लोक शिक्षण संचालनालय, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा आयोजित शीघ्रलेखन, मुद्रलेखन एवं कम्प्यूटर कौशल परीक्षा वर्ष 2025-26 की मुख्य परीक्षा के परिणाम पूर्व में घोषित किए जा चुके हैं। मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी होने के पश्चात् कुछ परीक्षार्थियों द्वारा पुर्नमूल्यांकन एवं पुर्नगणना हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का…
Read More » -
झारखंड की पहली महिला डीजीपी-तदाशा मिश्रा
झारखंड पुलिस सेवा के इतिहास में शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब तदाशा मिश्रा ने राज्य की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अनुराग गुप्ता की जगह ली है, जिनकी ऐच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन सरकार ने स्वीकृत कर लिया है। पदभार ग्रहण के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता…
Read More » -
अंबेडकर अस्पताल के गेट पर पॉलीथिन में मिला नवजात शव, फैली सनसनी
राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा (डॉ. अंबेडकर अस्पताल) में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास पड़े एक प्लास्टिक बैग में नवजात का शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल परिसर में सफाई के…
Read More » -
बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई के डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र कैंप में उमड़ी पेंशनभोगियों की भीड़, पेंशनर्स को मिली ऑन-साइट सहायता
पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय ने केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण के दृष्टिकोण के तहत 1 से 30 नवंबर 2025 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0 का आयोजन किया। यह अभियान देश भर के 2,000 से अधिक शहरों और कस्बों को कवर करते हुए एक सैचुरेशन अप्रोच अपना रहा है ताकि…
Read More » -
यादव बने पुलिस अकादमी के नए निदेशक,डांगी हटे
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी आईजी रतनलाल डांगी को हटा दिया है। यह फैसला उस समय लिया गया जब एक योग प्रशिक्षिका ने डांगी पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। शिकायतकर्ता महिला एक उप निरीक्षक (एसआई) की पत्नी हैं। सरकार ने उनके स्थान पर 2004…
Read More » -
37 अभ्यर्थियों को कोर्ट ने ज्वाइनिंग का दिया आदेश
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) परीक्षा 2021 में हुए कथित फर्जीवाड़े की सीबीआइ जांच के बीच गुरूवार को हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच से राज्य सरकार को झटका लगा। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरू की खंडपीठ ने सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की रिट याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने यह…
Read More » -
12 दिन से लापता मंदिर पुजारी का जंगल में मिला शव, जंगली जानवर के हमले या हत्या की आशंका
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 12 दिन से लापता मोर्चा देवी मंदिर के पुजारी केदार वाड़ीवा का शव जंगल के नाले में बरामद किया गया है। यह शव मंदिर से लगभग तीन किलोमीटर भीतर जंगल के एक नाले में मिला, जो कई टुकड़ों में बंटा हुआ था। शव की हालत को देखते हुए जंगली जानवर के हमले की आशंका…
Read More » -
कार से टकराकर श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:हरदोई में हादसा, 14 घायल, 9 रेफर, गंगा स्नान करके लौट रहे थे
हरदोई । जिले में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्नान करके वापस जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसकी वजह से14 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम हुए इस हादसे के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर 30 लोग सवार थे, सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसमें…
Read More » -
उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित
उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अलंकरण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि…
Read More »