छत्तीसगढ़
-
मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी गुरुवार को होगा जनदर्शन
रायपुर-मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 08 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध…
Read More » -
हाईटेक बस स्टैंड धमतरी के लिए ऐतिहासिक सौगात
धमतरी । जिले के शहरी विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगरोत्थान योजना के अंतर्गत धमतरी में भव्य, सुव्यवस्थित एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शासन द्वारा 1770.04 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जबकि 1767.91 लाख रुपये…
Read More » -
मालगाड़ी की चपेट में आने से पंडरी थाना क्षेत्र में युवक की मौत
रायपुर । पंडरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पंडरी थाना पुलिस…
Read More » -
3 किलो वाट के सोलर रूफटॉप संयंत्र में बैटरी की जरूरत नहीं , अन्य रखरखाव भी आसान ,हजारों लोग उठा रहे हैं शून्य बिजली बिल का लाभ
रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित किए जा रहे सोलर रूफटॉप संयंत्रों के रख-रखाव में खर्च को लेकर कुछ भ्रांतियां सामने आई हैं, जबकि वस्तुस्थिति में ऐसी कोई समस्या नहीं है। 3 किलोवॉट तक तो बैटरी की जरूरत ही नहीं है। वेंडर्स द्वारा 3 किलोवॉट से अधिक क्षमता के उपभोक्ताओं को 5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष…
Read More » -
चैतन्य बघेल रिहा ‘कहा मैं कोर्ट का आभारी हूं मुझे न्याय मिला-बेटे को लेने खुद पहुंचे भूपेश बघेल
रायपुर । शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत आदेश के बाद आज उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। इस दौरान जेल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल को कई शर्तों के साथ जमानत दी है।…
Read More » -
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना बनी मददगार-भूमिका को मिली स्कूटी और एक लाख रूपए की राशि
राजनांदगांव । निर्माणी श्रमिक मनोज साहू की बिटिया भूमिका साहू को 10वीं कक्षा में राज्य स्तर पर टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने पर राज्य शासन की ओर से 1 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि एवं दो पहिया वाहन मिला है। आर्थिक रूप में कमजोर परिवार से संबंध रखने वाली भूमिका को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए राज्य शासन…
Read More » -
कलेक्टरेट में होगी नामांकन प्रक्रिया,रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 13 जनवरी को
रायपुर । रायपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जारी निर्देशों के अनुसार प्रेस क्लब रायपुर के विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इस चुनाव में अध्यक्ष (01), उपाध्यक्ष (01), महासचिव (01), संयुक्त सचिव (02) एवं कोषाध्यक्ष (01) पद शामिल हैं।निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति एवं जमा करने…
Read More » -
छेरछेरा तिहार: सामाजिक समरसता और लोक संस्कृति का उत्सव-घर-घर अन्न दान लेकर मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने निभाई छेरछेरा की परम्परा
लोक परम्परा में दान और समर्पण की जीवंत मिसालछत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परम्पराओं में विशेष स्थान रखने वाले छेरछेरा तिहार के अवसर पर राज्य के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने धरसींवा विकासखंड के ग्राम तरपोंगी में पारंपरिक रूप से घर-घर जाकर अन्न दान ग्रहण किया। इस अवसर पर गांव में उत्साह, अपनत्व और लोक उल्लास का वातावरण देखने…
Read More » -
छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन, सुकमा में एनकाउंटर में मारे गए 12 नक्सली, कुख्यात माओवादी मंगडु भी ढेर
छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ों में अब तक 14 माओवादी ढेर कर दिए गए हैं. यह कार्रवाई सुकमा और बीजापुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे दो बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशनों के दौरान हुई. सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है और आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. सुकमा…
Read More » -
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी हार्दिक बधाई
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकपर्व छेरछेरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छेरछेरा महादान, सामाजिक समरसता और दानशीलता का प्रतीक पर्व है, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध, गौरवशाली…
Read More »