Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»भिलाई»भूपेश बघेल और आईपीएस अभिषेक पल्लव के घर सीबीआई का छापा, पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा— अब सीबीआई आई है…
    भिलाई

    भूपेश बघेल और आईपीएस अभिषेक पल्लव के घर सीबीआई का छापा, पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा— अब सीबीआई आई है…

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    भूपेश बघेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्य बिंदु:

    • सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घरों में छापेमारी शुरू की।
    • 2,161 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले की जांच जारी।
    • भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य के खिलाफ जांच हो रही है।

      रायपुर, भिलाई (CBI Raid on Bhupesh Baghel) – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आवासों पर बुधवार सुबह सीबीआई ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई महादेव सट्टा मामले से जुड़े होने के संदेह में की गई है। फिलहाल जांच जारी है, लेकिन अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

      सीबीआई की टीम भिलाई-तीन पदुम नगर स्थित भूपेश बघेल के निवास और भिलाई के सेक्टर-9 में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आवासों पर पहुंची। इनमें पुलिस अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा, पूर्व एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव, पूर्व एएसपी संजय ध्रुव (32 बंगला) शामिल हैं। कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव और विनोद वर्मा के घरों पर भी छापेमारी की गई। रायपुर में पुलिस अधिकारी शेख आरिफ, अभिषेक महेश्वरी और प्रशांत अग्रवाल के आवासों पर भी सीबीआई की टीम जांच कर रही है।

       

      महादेव सट्टा मामले में इन सभी के नाम पहले भी सामने आ चुके हैं, जिसमें बड़ी रकम के लेन-देन की चर्चा थी। पूर्व एसपी अभिषेक पल्लव पर प्रतिमाह 10 लाख रुपये लेने, जबकि एक अन्य पूर्व एसपी पर 75 लाख रुपये मासिक लेने के आरोप लगे थे।

      सीडी कांड और रिवीजन पिटीशन

      सीबीआई ने सीडी कांड मामले में रिवीजन पिटीशन दायर की थी, जिसमें पहले कोर्ट ने भूपेश बघेल को आरोपों से मुक्त कर दिया था। इस मामले में 4 अप्रैल को सुनवाई होनी है, और इससे पहले ही सीबीआई ने उनके घर पर छापा मारा।

      ईडी की पूर्व कार्रवाई और 2,161 करोड़ का शराब घोटाला

      इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी भूपेश बघेल के घर पर छापा मारा था। वे 2,161 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले के मामले में जांच के दायरे में हैं। उनके बेटे चैतन्य बघेल का नाम भी इस मामले में सामने आया है। ईडी की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बघेल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। आज भी प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है।

      भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया

      सीबीआई की छापेमारी के बाद, भूपेश बघेल के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से प्रतिक्रिया दी गई, जिसमें लिखा गया – “अब CBI आई है।”
      आज उन्हें अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होने वाली एआईसीसी की बैठक के लिए गठित ‘ड्राफ्टिंग कमेटी’ की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जाना था, लेकिन उससे पहले ही सीबीआई ने रायपुर और भिलाई स्थित उनके निवासों पर दबिश दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.