Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    • थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»सीबीआई करेगी त्विषा शर्मा केस की जांच
    मुख्य समाचार

    सीबीआई करेगी त्विषा शर्मा केस की जांच

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच अब सीबीआइ करेगी, एमपी सरकार ने केंद्र से सीबीआई जांच के लिए सिफारिश की है।

    राज्य सरकार ने सीबीआइ को सहमति पत्र भेजा है। 

    मध्य प्रदेश सरकार ने त्विषा शर्मा सुसाइड मामले में  है। हिंदी में इसे  केंद्रीय जांच ब्यूरो  (CBI) जांच की सिफारिश की है। एमपी सरकार के इस कदम से निष्पक्ष जांच की उम्मीद बढ़ गई है और त्विषा शर्मा के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हो गई है।

    हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अवनींद्र कुमार सिंह की एकलपीठ के समक्ष समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। आवेदक का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह ने रखा। राज्य की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने भोपाल से केस डायरी मंगवाने समय मांगा। कोर्ट ने आज ढाई बजे तक का समय दिया। केस डायरी आने के बाद पुनः सुनवाई होगी।

    क्या है मामला?

    दरअसल, यह मामला पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के पुत्र समर्थ पर आरोप से संबंधित है। समर्थ पर मृतका पत्नी त्विषा को प्रताड़ित करने के आरोप हैं। समर्थ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेन्द्र सिंह हाई कोर्ट में पैरवी करेंगे। उन्होंने अवगत कराया कि आरोप अनर्गल हैं और केस झूठा है। वाट्सएप चैट में प्रताड़ना और दहेज की कहीं भी कोई भी बात नहीं है। चैट को एडिट किया जा सकता है।

    अपराध दर्ज होने के बाद से फरार है समर्थ

    भोपाल निवासी समर्थ सिंह अपराध दर्ज होने कं बाद से फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम बढ़ाकर 30 हजार कर दिया है। समर्थ की अग्रिम जमानत भोपाल की कोर्ट से निरस्त हो चुकी है। इसलिए गिरफ्तारी से बचने हाई कोर्ट की शरण ली गई है।

    वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से तय हुआ था रिश्ता

    दरअसल, 31 वर्षीय त्विषा शर्मा की दिसंबर, 2025 में भोपाल निवासी समर्थ सिंह से शादी हुई थी। दोनों का रिश्ता वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से तय हुआ था। विवाह दिल्ली में संपन्न हुआ और इसके बाद ट्विशा अपने पति के साथ भोपाल में रहने लगी। कुछ दिन पहले वह अपने घर में फंदे से लटकी मिली थी। उस समय वह गर्भवती भी थी।

    आत्महत्या नहीं की, उसे मारकर लटकाया गया

    त्विषा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसे मारकर लटकाया गया है। वहीं दूसरी ओर समर्थ व उसकी मां गिरिबाला सिंह, जो सेवानिवृत्त जिला जज हैं, का आरोप है कि ट्विशा नशीले पदार्थों का सेवन करती थीं और मानसिक रूप से अस्थिर थी। मानसिक स्थिति और कथित नशे की लत उन घटनाओं की वजह बनी, जिनका अंत मौत के रूप में हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…

    August 8, 2026

    थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़:अब ATM से मिलेगा अनाज, राशन लेने की प्रक्रिया होगी आसान,रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ग्रेन एटीएम की शुरुआत…

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.