Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»सुपर-8 की चुनौती, शाम सात बजे से भारत की साउथ अफ्रीका से होगी जबरदस्त भिड़ंत
    खेल

    सुपर-8 की चुनौती, शाम सात बजे से भारत की साउथ अफ्रीका से होगी जबरदस्त भिड़ंत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसियां— अहमदाबाद, आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। लीग मुकाबले के बाद टूर्नामेंट अब सुपर आठ चरण में प्रवेश कर चुकी है। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 वल्र्ड कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले दौर में लगातार जीत दर्ज कर शानदार लय दिखाई और पूरे आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में जगह बनाई। इसी मैदान पर भारत ने पिछले चरण का अपना अंतिम मैच खेला था, जिससे घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिलने की उम्मीद है।

    दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने भी इस टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने शुरुआती मुकाबलों में अच्छा खेल दिखाया है और आत्मविश्वास के साथ अगले दौर में प्रवेश किया है। दोनों टीमों के बीच 20 ओवर फॉर्मेट में मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। पिछले रिकॉर्ड में भारत का दबदबा रहा है, हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने भी कई मौकों पर कड़ी चुनौती दी है। विश्व कप मुकाबलों में भी भारत का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है, लेकिन बड़े मंच पर हर मैच नया इतिहास लिखता है। इस मैच का रिजल्ट दोनों टीमों की आगे की रणनीति तय कर सकता है। जीतने वाली टीम के लिए अंतिम चार में पहुंचने का रास्ता आसान हो सकता है, जबकि हारने वाली टीम पर आगे के मुकाबलों में दबाव बढ़ा रहेगा।

    उनकी चिंता करें, जिनके खिलाफ अभिषेक शर्मा का बल्ला बोलेगा

    अहमदाबाद। टी-20 वल्र्ड कप के तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान आया है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या बोले, अभिषेक शर्मा का फॉर्म चिंता का विषय नहीं है। मुझे चिंता उन लोगों की है, जो अभिषेक की चिंता कर रहे हैं। मुझे फिक्र उन टीमों की है, जिनके खिलाफ अभिषेक का बल्ला चलेगा। उसने पिछले साल टीम के लिए सब कुछ किया था, अब हमारी बारी है कि हम उसका साथ दें। सूर्यकुमार ने कहा कि टीम हर तरह की परिस्थितियों के लिए तैयार है। उन्होंने माना कि विकेट ज्यादा चुनौतीपूर्ण नहीं थे, लेकिन टीम ने हालात के मुताबिक खुद को ढालने की कोशिश की है। उन्होंने यह भी कहा, बल्लेबाजी में परिस्थिति का सम्मान करना जरूरी है। हमारे पास पर्याप्त कौशल है।

    अभी अभिषेक को हटा दूं या तिलक को

    जब प्लेइंग इलेवन में बदलाव और संजू सैमसन को शामिल करने पर सवाल पूछा गया, तो सूर्यकुमार यादव हंस पड़े। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या अभी अभिषेक को हटा दूं या तिलक को।

    भारत बनाम अफ्रीका हैड-टू-हैड रिकॉर्ड (टी-20 अंतरराष्ट्रीय)

    कुल मैच 35
    भारत जीता 21
    अफ्रीका जीता 13
    बेनतीजा 01

    उम्मीद है भारत पर दबाव बना पाएंगे

    अहमदाबाद में अफ्रीकी कोच कॉनराड ने कहा, ग्रुप स्टेज का शुरुआती दौर मेरे लिए घबराहट भरा था, लेकिन अब सिफऱ् उत्साह है। सबसे बड़ी चुनौती ग्रुप स्टेज की बाधा पार करने की थी, जो हमने कर लिया। अब हमारे सामने पहले भारत है और फिर वेस्टइंडीज़ है। इनके पास दुनिया के सबसे धाकड़ और मनोरंजक खिलाड़ी हैं। यह बात मुझे काफ़ी उत्साहित करती है। उम्मीद है हम भारत पर दबाव बना पाएंगे।

    दक्षिण अफ्रीका— क्विंटन डी कॉक, एडन मार्करम, रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, जेसन स्मिथ, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नाट्र्जे, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, ट्रिस्टन स्टब्स, क्वेना मफाका।

    टीम इंडिया— ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकूसिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…

    August 26, 2026

    इब्राहिम कप्तान, राशिद भी टीम में, भारत से टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम घोषित

    August 25, 2026

    हेप्टाथलॉन गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट डोप टेस्ट में पॉजिटिव, नाडा ने किया सस्पेंड

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.