Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»घर बैठे बदलें PAN Card में पुरानी फोटो…
    तकनीकी

    घर बैठे बदलें PAN Card में पुरानी फोटो…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज के समय में PAN Card सिर्फ टैक्स भरने के काम नहीं आता, बल्कि बैंक अकाउंट खुलवाने, कहीं इन्वेस्ट करने, KYC करवाने और कई सरकारी कामों में भी इसकी जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आपके PAN Card पर लगी फोटो पुरानी, धुंधली या पहचान से अलग दिख रही है, तो यह आगे चलकर आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. अच्छी बात यह है कि अब फोटो अपडेट कराने के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से आसानी से PAN Card की फोटो बदल सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

    ऐसे बदलें PAN Card की फोटो ऑनलाइन

    • सबसे पहले NSDL या UTIITSL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और PAN Correction/Update वाले ऑप्शन को चुनें.
    • भारतीय नागरिकों के लिए Form 49A भरना होता है. यहां Photo Mismatch का ऑप्शन चुनना जरूरी है.
    • इसके बाद PAN नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी सही तरीके से भरें.
    • अपनी हाल की पासपोर्ट साइज फोटो JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें. फोटो साफ और दिए गए साइज के अनुसार होनी चाहिए.
    • पहचान प्रमाण (Identity Proof) के लिए Aadhaar Card, Voter ID या अन्य वैलिड डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.

    डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद अब पेमेंट (91 रुपये + GST) करें.

    • आप पेमेंट UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है.
    • पेमेंट पूरा होने के बाद 15 अंकों का Acknowledgment नंबर मिलेगा. इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे स्टेटस ट्रैक करने में इसकी जरूरत पड़ेगी.
    • कुछ मामलों में साइन की हुई Acknowledgment कॉपी और दस्तावेज पोस्ट के जरिए भेजने पड़ सकते हैं.
    • Acknowledgment नंबर की मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आसानी से ट्रैक कर सकते हैं.

    क्यों जरूरी है फोटो अपडेट करना?

    अगर PAN Card पर लगी फोटो आपकी वर्तमान पहचान से मेल नहीं खाती, तो बैंकिंग, KYC या सरकारी वेरिफिकेशन के दौरान दिक्कत आ सकती है. इसलिए समय-समय पर सही फोटो अपडेट रखना जरूरी माना जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “दुकान पर ‘QR Code’ को क्यों ‘Scanner’ बुलाते हैं लोग?

    June 19, 2026

    Pova 8 5G Review: बड़ी बैटरी और नया डिजाइन…

    June 18, 2026

    Redmi Turbo 5 vs OnePlus Nord 6: कौन सा फोन सही?

    June 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.